• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सड़कों पर जल्द दौड़ती नजर आएंगी ये टॉप-5 कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर कारें

    कारों के मामले में भारतीय ग्राहकों का माइंडसेट तेजी से बदला है। बीते 3-4 सालों से छोटी और सेडान कारों के मुकाबले लोग एसयूवी और क्रॉसओवर कारों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। कारों की बिक्री के आंकड़े भी इसकी तस्दीक करते हैं। देश में बिकने वाली कुल कारों में कॉम्पैक्ट और क्रॉसओवर कारें बड़ा हिस्सा रखती हैं। इन कारों की डिमांड दिनों-दिन बढ़ रही है। इसे देखते हुए हर कंपनी इस सेगमेंट में शामिल होना चाहती है। अगले महीने होने वाले ऑटो एक्सपो में भी कॉम्पैक्ट और क्रॉसओवर कारों पर खास फोकस रहेगा। यहां हम लेकर आए हैं ऐसी ही टॉप-5 कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर कारें, जिनका देश में बड़ी शिद्दत से इंतजार हो रहा है। तो आइए, डालते हैं इन पर एक नजर ...

    साद
    साद
    modified on फरवरी 24, 2016 12:19 ist
    info icon
    published onJan 21, 2016 13:05 IST
    last updated onFeb 24, 2016 12:19 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    कारों के मामले में भारतीय ग्राहकों का माइंडसेट तेजी से बदला है। बीते 3-4 सालों से छोटी और सेडान कारों के मुकाबले लोग एसयूवी और क्रॉसओवर कारों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। कारों की बिक्री के आंकड़े भी इसकी तस्दीक करते हैं। देश में बिकने वाली कुल कारों में कॉम्पैक्ट और क्रॉसओवर कारें बड़ा हिस्सा रखती हैं। इन कारों की डिमांड दिनों-दिन बढ़ रही है। इसे देखते हुए हर कंपनी इस सेगमेंट में शामिल होना चाहती है।

    अगले महीने होने वाले ऑटो एक्सपो में भी कॉम्पैक्ट और क्रॉसओवर कारों पर खास फोकस रहेगा। यहां हम लेकर आए हैं ऐसी ही टॉप-5 कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर कारें, जिनका देश में बड़ी शिद्दत से इंतजार हो रहा है। तो आइए, डालते हैं इन पर एक नजर ...

    मारूति विटारा ब्रेजा

    तेजी से बढ़ते कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजु़की भी उतरने को तैयार है। अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मारूति विटारा ब्रेजा को लिस्ट कर चुकी है लेकिन इसे जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। इसे ऑटो एक्सपो में दिखाया जाएगा। ब्रेजा को पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उतारा जाएगा। इस सेगमेंट में कड़े मुकाबले को देखते हुए माना जा रहा है कि इसके केबिन में काफी फीचर्स देखने को मिलेंगे।
    इंजनः 1.2-लीटर पेट्रोल व 1.3-लीटर डीज़ल
    संभावित कीमतः 6.5-9 लाख रूपए

    बेबी या मिनी क्रेटा

    हुंडई क्रेटा की सफलता किसी से छुपी नहीं। शानदार लुक, आकर्षक इंटीरियर और इंजन-वेरिएंट के कई विकल्पों ने इस कार को देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बना दिया। इस सफलता को भुनाने के लिए कंपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर काम कर रही है। यह नई सब-4 मीटर एसयूवी फोर्ड ईकोस्पोर्ट, टीयूवी-300 और जल्द आने वाली मारूति विटारा ब्रेजा से टक्कर लेगी। इसे एलीट आई-20 और एक्टिव क्रॉसओवर के प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा।
    इंजनः 1.4-लीटर डीज़ल
    संभावित कीमतः 7-9 लाख रूपए

    होंडा बीआर-वी

    लिस्ट में अगला नाम है होंडा की बीआर-वी का। इस क्रॉसओवरध्एसयूवी को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। अब इसके भारत आने का इंतजार है। इस कार को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में दिखाया जाएगा। उसके बाद लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह कार कंपनी की एमपीवी मोबिलियो से प्रेरित है। बीआर-वी को पेट्रोल व डीजल दोनों वर्जन में उतारा जाएगा। यह 7-सीटर कार होगी।
    इंजनः 1.5-लीटर पेट्रोल व 1.5-लीटर डीज़ल
    संभावित कीमतः 8.5-12 लाख रूपए

    डैटसन गो-क्रॉस

    ऑटो एक्सपो की एक और सनसनी का नाम है डैटसन गो-क्रॉस। इसकी लंबे वक्त से चर्चा हो रही है। इस क्रॉसओवर को 2015-टोक्यो मोटर शो में दिखाया गया था, जहां इसे काफी सराहना मिली थी। इसे गो-प्लस के प्लेटफार्म पर ही तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि थोड़े बदलाव के साथ ही कॉन्सेप्ट मॉडल को हकीकत में उतारा जाएगा। इसमें गो-प्लस वाला इंजन मिलेगा। डैटसन का देश में यह तीसरा मॉडल होगा। जिसे 5 और 7 सीटर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
    इंजनः 1.2-लीटर पेट्रोल
    संभावित कीमतः 5.5-7.5 लाख रूपए

    टाटा नेक्सन

    टाटा भी नेक्सन के साथ इस सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है। नेक्सन के कॉन्सेप्ट वर्जन को ऑटो एक्सपो-2014 में दिखाया गया था। लेकिन इस ऑटो एक्सपो में इसका प्रोडक्शन वर्जन नजर आने की उम्मीद है। नेक्सन को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसमें टाटा जेस्ट में दिए पेट्रोल और डीजल इंजन देखने को मिल सकते हैं। वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की बढ़ती डिमांड के चलते इसे ऑटोगियर शिफ्ट के साथ भी उतारा जा सकता है।
    इंजनः 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल व 1.3-लीटर डीज़ल
    संभावित कीमतः 6-8 लाख रूपए

    यह भी पढ़ें :

    2016 हुंडई सेंटा-फे, ऑटो एक्सपो में आएगी नजर

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है