• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रोड टेस्ट में इन पांच कारों ने दिया सबसे ज्यादा माइलेज

    इस लिस्ट में शामिल हैं मारूति डिजायर, होंडा अकॉर्ड और

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    published on दिसंबर 28, 2017 16:59 ist
    info icon
    published onDec 28, 2017 16:59 IST
    last updated onDec 28, 2017 16:59 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    भारतीय ग्राहक चाहे कितनी भी बड़ी कार क्यों ना खरीद रहे हों, उनका एक सवाल तो हमेशा होता है... ये माइलेज कितना देगी। ज्यादा माइलेज वाली कार चुनने के पीछे ग्राहकों की सोच ये रहती है कि इन्हें बाद में मेंटेन करना आसान रहेगा। यहां हम बात करेंगे उन पांच कारों की, जिसने हमारे रोड टेस्ट में सबसे ज्यादा माइलेज दिया...

    होंडा अकॉर्ड हाइब्रिड

    • हाइवे: 22.67 किमी प्रति लीटर
    • सिटी: 18.54 किमी प्रति लीटर

    अकॉर्ड हाइब्रिड कंपनी की फ्लैगशिप सेडान है, भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जा रहा है। इस में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर आई-वीटेक इंजन, ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ दिया गया है। इनकी संयुक्त पावर 215 पीएस है। हमारे रोड टेस्ट में इस कार ने हाइवे पर 22.67 किमी प्रति लीटर और सिटी में 18.54 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया।

    हुंडई एक्सेंट डीज़ल एमटी

    • हाइवे: 23.87 किमी प्रति लीटर
    • सिटी: 19.04 किमी प्रति लीटर

    हुंडई एक्सेंट कंपनी की सबसे अफॉर्डेबल सेडान है। हमने हुंडई एक्सेंट डीज़ल एमटी का रोड टेस्ट किया। इस में 1.2 लीटर का सीआरडीआई डीज़ल इंजन लगा है, इसकी पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है। टेस्ट में इस कार ने हाइवे पर 23.87 किमी प्रति लीटर और सिटी में 19.04 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया।

    टाटा टियागो

    • हाइवे: 21.68 किमी प्रति लीटर
    • सिटी: 19.22 किमी प्रति लीटर

    लिस्ट में यह टाटा की पहली कार है। आकर्षक डिजायन और एडवांस फीचर की बदौलत टियागो को बिक्री के अच्छे आंकड़े मिल रहे हैं। इस में 1.2 लीटर का 3-पॉट इंजन लगा है, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। रोड टेस्ट में टियागो का हाइवे पर माइलेज 21.68 किमी प्रति लीटर और सिटी में 19.22 किमी प्रति लीटर रहा।

    मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा

    • हाइवे: 25.3 किमी प्रति लीटर
    • सिटी: 21.7 किमी प्रति लीटर

    मारूति विटारा ब्रेज़ा के डीज़ल वेरिएंट पर रोड टेस्ट हुआ। इस में 1.3 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है, जो 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। हाइवे और सिटी दोनों ही जगह इसका माइलेज अच्छा रहा। हाइवे पर इस कार ने 25.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया, जबकि सिटी में इसका माइलेज 21.7 किमी प्रति लीटर रहा।

    मारूति डिजायर

    • हाइवे: 28.09 किमी प्रति लीटर
    • सिटी: 19.05 किमी प्रति लीटर

    मारूति की नई डिजायर इसी साल लॉन्च हुई है। नई डिजायर हियरटेक प्लेटफार्म पर बनी है। यह पहले से करीब 95 किलोग्राम तक कम वज़नी है। हाल ही में इस कार ने एक लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया है। रोड टेस्ट में नई डिजायर ने हाइवे पर 28.09 किमी प्रति लीटर का माइलेज दिया, जबकि सिटी में इसका माइलेज 19.05 किमी प्रति लीटर रहा।

    इन पांच कारों के अलावा भी हमने इस साल कई कारों का रोड टेस्ट किया था। यहां हम उन कारों की जानकारी दें रहे हैं जिन्होंने टेस्ट के दौरान अच्छा माइलेज दिया।

    पेट्रोल

      हाइवे सिटी
    टाटा टियागो 21.68 किमी प्रति लीटर 19.22 किमी प्रति लीटर
    होंडा अकॉर्ड पेट्रोल हाइब्रिड 22.67 किमी प्रति लीटर 18.54 किमी प्रति लीटर
    मारूति सुज़ुकी इग्निस एएमटी 21.89 किमी प्रति लीटर 14.65 किमी प्रति लीटर
    टोयोटा कैमरी पेट्रोल हाइब्रिड 18.30 किमी प्रति लीटर 14.29 किमी प्रति लीटर
    टियागो एएमटी 22.03 किमी प्रति लीटर 16.04 किमी प्रति लीटर
    टाटा टिगॉर 20.38 किमी प्रति लीटर 12.34 किमी प्रति लीटर
    ऑडी ए4 1.4 टीएफएसआई 19.27 किमी प्रति लीटर 12.4 किमी प्रति लीटर
    होंडा डब्ल्यूआर-वी पेट्रोल 18.06 किमी प्रति लीटर 13.29 किमी प्रति लीटर
    फीगो 1.5 टी-वीसीटी एटी 18.02 किमी प्रति लीटर 12.14 किमी प्रति लीटर
    टाटा नेक्सन 1.2 रेवोट्रॉन 17.89 किमी प्रति लीटर 14.03 किमी प्रति लीटर

    डीज़ल

      हाइवे सिटी
    मारूति सुज़ुकी डिजायर एमटी 28.09 किमी प्रति लीटर 19.05 किमी प्रति लीटर
    मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा 25.3 किमी प्रति लीटर 21.7 किमी प्रति लीटर
    हुंडई एक्सेंट 23.87 किमी प्रति लीटर 19.04 किमी प्रति लीटर
    हुंडई ग्रैंड आई10 22.19 किमी प्रति लीटर 19.23 किमी प्रति लीटर
    होंडा डब्ल्यूआर-वी डीज़ल 25.88 किमी प्रति लीटर 15.35 किमी प्रति लीटर
    टाटा नेक्सन 1.5 रेवोटॉर्क 23.97 किमी प्रति लीटर 16.80 किमी प्रति लीटर
    हुंडई एक्टिव आई20 23.8 किमी प्रति लीटर 16.36 किमी प्रति लीटर
    मारूति सुज़ुकी इग्निस एमटी 23.08 किमी प्रति लीटर 15.87 किमी प्रति लीटर
    रेनो कैप्चर 21.10 किमी प्रति लीटर 15.50 किमी प्रति लीटर
    मारूति सुज़ुकी अर्टिगा 21.37 किमी प्रति लीटर 15.04 किमी प्रति लीटर
    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है