• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप कंपास का ये इलेक्ट्रिक वर्जन देगा 50 किलोमीटर की रेंज और 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज

    कंपास प्लग इन हाइब्रिड एसयूवी दुनिया में जीप की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे सितंबर में यूरोप में लॉन्च किया जाएगा मगर इसकी ज्यादा प्राइस के कारण इसका भारत में लॉन्च होना मुश्किल है।

    भानु
    भानु
    modified on जुलाई 23, 2020 10:43 ist
    info icon
    published onJul 23, 2020 09:36 IST
    last updated onJul 23, 2020 10:43 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट
    • जीप की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी कंपास 4एक्सई प्लग इन हाइब्रिड
    • 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से जुड़ी होंगी ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर्स
    • ऑल व्हील ड्राइव का मिलेगा फीचर
    • भारत में शायद ही लॉन्च हो ये कार

    Jeep Compass PHEV

    2019 जिनेवा मोटर-शो में पहली बार नजर आई जीप कंपास 4एक्सई (Jeep Compass 4xe) अब लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपास प्लग इन हाइब्रिड एसयूवी दुनिया में जीप की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे सितंबर में यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। मगर इसकी ज्यादा प्राइस के कारण इसका भारत में लॉन्च होना मुश्किल है।

    Jeep Compass PHEV

    जीप कंपास पीएचईवी (Jeep Compass PHEV) में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर भी लगी हैं। इनमें से एक मोटर रियर एक्सल पर लगी है जो कंपास 4एक्सई को ऑल व्हील ड्राइव कार बनाती है। इसका पेट्रोल इंजन दो पावर ट्यूनिंग 130 पीएस और 180 पीएस में उपलब्ध है, वहीं रियर एक्सल पर दी गई मोटर 60 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर को 11.4 केडब्ल्यूएच बैट्री से पावर मिलती है जो कार चलते चलते इंजन से ही चार्ज हो जाती है। गियरबॉक्स यूनिट के तौर पर इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक दिया गया है। 

    Jeep Compass PHEV

    कंपास 4एक्सई में तीन ड्राइव मोड: हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक, ई सेव दिए गए हैं। ई सेव मोड के दौरान गाड़ी केवल फ्यूल पर ही चलती है और उसी दौरान रीजनरेटिव ब्रेकिंग के कारण बैट्री अपने आप चार्ज हो जाती है। ई सेव मोड में भी दो सब मोड्स दिए गए हैं, एक में जहां बैटरी के चार्ज की स्थिति स्थिर रहती है और दूसरे में बैटरी को 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक मोड पर चलाने के दौरान इसकी 11.4 केडब्ल्यूएच बैट्री 50 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है, जिससे आप रोजाना घर से ऑफिस और ऑफिस से घर आ जा सकते हैं। इसके बैट्री पैक को ड्राइविंग के दौरान या एक्सटर्नल सोर्स दोनों से चार्ज किया जा सकता है। 

    Jeep Compass PHEV

    कंपास 4एक्सई को तैयार करते हुए कंपनी ने इसके डिजाइन और फीचर लिस्ट को कोई नया अपडेट नहीं दिया है। बता दें कि भारत में 2021 तक जीप कंपास का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया जाएगा।

    Jeep Compass PHEV

    यह भी पढ़ें: भारत में जल्द लॉन्च होगा जीप कंपास का नाइट ईगल एडिशन, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप कंपास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है