• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में जल्द लॉन्च होगा जीप कंपास का नाइट ईगल एडिशन, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

    सबसे पहले कंपास नाइट ईगल को 2017 में ब्राजीलियन बाजार में लॉन्च किया गया था जिसके बाद इसे 2019 जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में शोकेस किया गया। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 20, 2020 17:06 ist
    info icon
    published onJul 20, 2020 17:06 IST
    last updated onJul 20, 2020 17:06 IST
    4.3K Views
    • Write a कमेंट

    • इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में दिए जाएंगे ब्लैक कलर के एलिमेंट्स
    • लॉन्गिट्यूड प्लस वेरिएंट के मुकाबले इसमें मिल सकती है 8.4 इंच टचस्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ
    • पेट्रोल और डीजल इंजन का मिलेगा ऑप्शन 
    • कुछ सप्ताह के अंदर हो सकती है लॉन्च, टॉप वेरिएंट से 1 लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है प्राइस

    जीप कंपास के फेसलिफ्ट मॉडल (Jeep Compass Facelift) को लॉन्च होने में अभी कुछ समय बाकी है, मगर उससे पहले कंपनी इसके मौजूदा मॉडल के वेरिएंट लाइनअप में एक और वेरिएंट जोड़ने जा रही है। आने वाले कुछ सप्ताह में कंपास नाइट ईगल के नाम से इस नए वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया जाएगा।बता दें कि

    जीप कंपास नाइट ईगल (Jeep Compass Night Eagle) काफी हद तक लॉन्गिट्यूड प्लस वेरिएंट के इंडियन वर्जन पर बेस्ड है। यह यूरोपियन और साउथ अमेरिकन मार्केट्स में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें काफी सारे ड्यूल टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन, ग्रिल पर ब्लैक क्रोम एसेंट्स,फॉग लैंप बेजेल, विंडो सराउंड के लिए ब्लैक कलर की ट्रीटमेंट और टेलगेट पर नाइट ईगल की बैजिंग दी गई है। इंटरनेशनल मार्केट में इस वेरिएंट में ग्लॉसी ब्लैक कलर के 18 इंची अलॉय व्हील भी दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: अब जीप की डीलरशिप पर उपलब्ध होगी सेकंड हैंड कंपास,भारत में कंपनी ने शुरू किया यूज्ड कार बिजनेस

    इंटीरियर की बात करें तो इसमें क्लोथ और लैदर अपहोल्स्ट्री के साथ एसी वेंट्स के चारों ओर पियानो ब्लैक कलर के एसेंट्स, पैनोरमिक सनरूफ और 8.4 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट दी गई है। इसके अलावा कंपास नाइट ईगल में काफी सारे फीचर्स लॉन्गिट्यूड प्लस वेरिएंट से लिए गए हैं। इनमें बाय-जेनन एचआईडी हेडलैंप्स, फ्रंट कॉर्नरिंग फॉगलैंप्स, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी से लैस टचस्क्रीन, की-लैस एंट्री एंड गो, सेंसर से लैस रिवर्स पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और क्रूज़ कंट्रोल (केवल ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए) में शामिल हैं।   

    कंपास नाइट ईगल में 2.0 लीटर डीजल (173पीएस/350एनएम) और 1.4 लीटर पेट्रोल (163पीएस/250एनएम) इंजन का ऑप्शन दिया जाएगा। पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी जबकि डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा डीजल इंजन के साथ 4 डब्ल्यूडी सिस्टम भी उपलब्ध होगा।  

    काफी सारे अपडेट्स के चलते कंपास लॉन्गिट्यूड प्लस वेरिएंट के मुकाबले नाइट ईगल की प्राइस 1 लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में कंपास लॉन्गिट्यूड प्लस की प्राइस 19.40 लाख रुपये से लेकर 22.86 लाख रुपये के बीच है। बाकी इसके लिमिटेड प्लस वेरिएंट की प्राइस 21.92 लाख रुपये से लेकर 24.99 लाख रुपये के बीच है। जीप इन दिनों नए इंजन वाली कंपास फेसलिफ्ट के इंडियन वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। कंपास का ये अपडेटेड मॉडल 2021 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आई जीप कंपास फेसलिफ्ट, जानिए क्या है खास

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप कंपास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on जीप कंपास 2017-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है