• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू की सबसे पावरफुल एम रोड कार भारत में लॉन्च, कीमत 2.6 करोड़ रुपये

    बीएमडब्ल्यू को भारतीय बाजार में कदम रखे आज 50 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर कंपनी ने यहां अपने दो खास परफॉर्मेंस बेस्ड प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 11, 2022 13:11 ist
    info icon
    published onDec 11, 2022 13:11 IST
    last updated onDec 11, 2022 13:11 IST
    907 Views
    • Write a कमेंट

    BMW XM

    इन दोनों प्रोडक्ट्स में भारत में ही तैयार होने वाली एम340आई सेडान का फेसलिफ्ट वर्जन और नई ग्लोबल कार एक्सएम शामिल है। कीमत कुछ इस प्रकार से है:

    मॉडल

    एक्स-शोरूम प्राइस

    न्यू बीएमडब्ल्यू एम340आई

    69.2 लाख रुपये

    बीएमडब्ल्यू एक्सएम

    2.6 करोड़ रुपये

    एम340आई में क्या है नया

    2023 BMW M340i

    ये रेगुलर 3 सीरीज का एक परफॉर्मेंस ओरिएंटेड वर्जन है। इसके फ्रंट में नई हेडलाइट्स के साथ लुक्स को माइल्ड सा अपडेट दिया गया है। इसके केबिन में कंपनी ने थोड़े ज्यादा अपडेट्स दिए है जिनमें आई4 की तरह बीएमडब्ल्यू आई ड्राइव8 इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ नई इंटीग्रेटेड डिस्प्ले और एडीएएस का फीचर शामिल है। इसमें रेगुलर मॉडल की तरह 3 लीटर टर्बोचार्ज्ड 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 378 पीएस है। 

    BMW M340i Interior

    बीएमडब्ल्यू एक्सएम

    एक्सएम बीएमडब्ल्यू एम का एक बिल्कुल नया प्रोडक्ट है। इसमें नया टर्बो हाइब्रिड 4.4 लीटर वी8 पावरट्रेन दिया गया है जो 653 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम है। ये बीएमडब्ल्यू की अब तक की सबसे पावरफुल एम रोड कार है। ये दिखने में काफी बड़ी और भारी एसयूवी मगर इसकी परफॉर्मेंस को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है क्योंकि इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में महज 4.3 सेकंड का समय लगता है। इसमें बीएमडब्ल्यू की लेटेस्ट इंटीरियर टेक्नोलॉजी दी गई है जिसमें बड़ी डिस्प्ले और कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। 

    BMW XM

    बुकिंग्स और डिलीवरी

    कंपनी ने इन दोनों मॉडल्स की बुकिंग शुरू कर दी है मगर हमारा मानना है कि इनकी यहां फिलहाल केवल लिमिटेड यूनिट्स ही उतारी जाएंगी। एम340आई फेसलिफ्ट की ​कस्टमर्स डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू हो सकती है जबकि एक्सपोर्ट होकर आने वाली एक्सएम की डिलीवरी मई 2023 से शुरू हो सकती है। 

    बीएमडब्ल्यू के अन्य फ्यूचर प्रोडक्ट्स

    बीएमडब्ल्यू ने यह भी ऐलान किया है कि वह जनवरी 2023 के अंत तक भारत में आठ नए मॉडल पेश करेगी। हमारा मानना है कि कंपनी यहां रेगुलर 3 सीरीज और एक्स7 के फेसलिफ्ट वर्जन के साथ साथ न्यू जनरेशन 7 सीरीज और उसके ऑल इलेक्ट्रिक आई7 वर्जन को उतार सकती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है