• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंचः कंपनी ने क्यों नहीं किया इसका जेट एडिशन लाॅन्च, क्या आने वाला है कुछ और स्पेशल? जानिए यहां

    हाल ही में मीडिया कर्मियों से बातचीत मे टाटा के सेल्स,मार्केटिंग और कस्टमर केयर वाइस प्रेसिडेंट राजन अंबा ने जानकारी दी कि ‘‘ कोई स्पेशल एडिशन लाॅन्च करने से पहले हम कुछ चीजों का एनालिसिस करते हैं जिनमें माॅडल की पोजिशनिंग, सेगमेंट में उसकी सूटेबिलिटी और कार की अपील शामिल है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 31, 2022 13:14 ist
    info icon
    published onAug 31, 2022 13:14 IST
    last updated onAug 31, 2022 13:14 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch

    टाटा ने हाल ही में अपनी तीन पाॅपुलर एसयूवीः नेक्सन, हैरियर और सफारी के जेट एडिशंस लाॅन्च किए हैं। इनके टीजर में इस्तेमाल किए गए हैशटैग्स (#IndianSUV and #TataSUVs), को देखें तो ऐसा लग रहा था कि कंपनी पंच का भी ये एडिशन लाॅन्च कर सकती है जिसे काजीरंगा एडिशन लाइनअप में शामिल किया जा चुका है। हालांकि टाटा ने इस माइक्रो एसयूवी का ये नया स्पेशल एडिशन लाॅन्च करने से इंकार कर दिया है और इसके कारण भी बताए गए हैं। 

    टाटा पंच का जेट एडिशन क्यों नहीं किया गया लाॅन्च?

    ऐसे में लाइफस्टाइल केे मोर्चे पर देखें तो पंच इस क्रम में काफी नीचे आती है‘‘

    Tata Punch Kaziranga edition

    पंच का जेट एडिशन लाॅन्च नहीं किए जाने का एक और कारण ये भी बताया गया है कि स्पेशल एडिशन ऐसे खास सेगमेंट के लिए लाए जाते हैं जहां कस्टमर्स ज्यादा पैसे देने के लिए तैयार हो। काजीरंगा एडिशन से टाटा ये बात समझ गई कि नए जेट एडिशंस नेक्सन,हैरियर और सफारी के लिए ज्यादा सूटेबल साबित होगा। 

    इससे पंच को कोई नुकसान नहीं 

    Tata Punch
    राजन अंबा ने आगे कहा कि ‘‘ अगर कंपनी को लगेगा कि पंच का कोई ऐसा स्पेशल एडिशन लाना चाहिए तो कंपनी उसपर गौर करेगी‘‘ फिलहाल इस माइक्रो एसयूवी का काजीरंगा एडिशन बिक्री के लिए उपलब्ध है। 

    यह भी पढ़ेंःटाटा पंच ने एक लाख यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा किया पार

    टाटा मोटर्स और उसके स्पेशल एडिशंस की महत्वता 

    Tata Nexon, Altroz, Harrier and Safari Dark editions

    राजन अंबा ने इस दौरान ही एक और जानकारी ये भी दी कि टाटा की कुल बेची गई कारों में स्पेशल एडिशंस का योगदान 15 प्रतिशत रहता है। काफी सालों से टाटा अपनी कारों के कई एडिशंस लाॅन्च करती आई है जिनमें डार्क,कैमो,गोल्ड और काजीरंगा शामिल है। 

    जुलाई 2022 में ही अंबा ने हमे जानकारी दी थी कि टाटा की कुल सेल्स में डार्क एडिशन माॅडल्स का योगदान 10 से 20 प्रतिशत रहा है। 

    यह भी पढ़ेंः टाटा मोटर्स ने फोर्ड के गुजरात प्लांट का किया अधिग्रहण

    इस बातचीत में उन्होनें ये भी कहा कि कंपनी कारों के कुछ अन्य एडिशंस भी उतार सकती है। उन्होनें कहा ‘मार्केट में अपने आप को अपडेट रखने के लिए इस तरह की पेशकश बिजनेस के हिसाब से काफी अच्छा है, ऐसे में हम आगे भी इस तरह के प्रोडक्ट्स मार्केट में लाते रहेंगे।‘

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है