• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन हुई तैयार, जल्द होगी लॉन्च

    नेक्सन को फिएट क्राइसलर ऑटोमोबाइल्स (एफसीए) के रंजनगांव स्थित प्लांट में तैयार किया गया है

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 20, 2017 19:21 ist
    info icon
    published onJul 20, 2017 19:21 IST
    last updated onJul 20, 2017 19:21 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon

    टाटा मोटर्स की पहली सब 4-मीटर एसयूवी नेक्सन तैयार होकर दुनिया के सामने आ गई है, इसे फिएट क्राइसलर ऑटोमोबाइल्स (एफसीए) के रंजनगांव स्थित प्लांट में तैयार किया गया है। नेक्सन को त्योहारी सीज़न पर लॉन्च किया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ग्राहकों तक नेक्सन की पहुंच बनाने के लिए कंपनी जल्द ही इसे डीलरशिप पर भेजना शुरू करेगी।

    नेक्सन को टाटा की इंपेक्ट डिजायन थीम पर तैयार किया गया है, इसी थीम पर टाटा टिगॉर, टियागो और हैक्सा भी बनी हैं। इसका डिजायन कूपे मॉडल से प्रेरित है, इस में ड्यूल-टोन रूफ दी गई है।

    आगे की तरफ टाटा की सिग्नेचर ब्लैक ग्रिल दी गई है, ग्रिल के दोनों ओर प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं। हैंडलैंप्स के नीचे की तरफ सर्कुलर फॉग लैंप्स लगे हैं। साइड में ध्यान दें तो यहां डायमंड-कट अलॉय व्हील और चौड़े व्हील आर्च के साथ प्लास्टिक क्लेडिंग दी गई है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 200 एमएम का है।

    नेक्सन एसयूवी को टाटा ज़ेस्ट और बोल्ट वाले प्लेटफार्म पर बनाया गया है, इस में रेवोट्रॉन और रेवोटॉर्क फैमिली वाले नए 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन मिलेंगे। दोनों इंजन नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े होंगे।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है