• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हैरियर वाले प्लेटफार्म पर टाटा तैयार कर सकती है नई कूपे-एसयूवी/एमपीवी

    चर्चा है कि ओमेगा एआरसी प्लेटफॉर्म पर टाटा भविष्य में कुछ नई कारें तैयार कर सकती है।

    भानु
    भानु
    published on अप्रैल 01, 2019 19:55 ist
    info icon
    published onApr 01, 2019 19:55 IST
    last updated onApr 01, 2019 19:55 IST
    259 Views
    • Write a कमेंट

    साल 2018 में टाटा मोटर्स ने ओमेगा एआरसी प्लेटफार्म को विकसित किया था। इसी प्लेटफार्म पर कंपनी ने अपनी पहली कार हैरियर एसयूवी तैयार की थी। हैरियर को जनवरी 2019 में लॉन्च किया जा चुका है। इसके 7-सीटर वर्जन को 2019 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। चर्चा है कि टाटा इसी प्लेटफार्म पर कूपे डिज़ायन वाली एसयूवी तैयार कर सकती है जो काफी स्टाइलिश होगी।

    भारत में फिलहाल एसयूवी कूपे डिज़ायन वाली कारें पोर्श, मर्सिडीज़-बेंज, बीएमडब्ल्यू और लैंड रोवर जैसी लग्जरी कार कंपनी द्वारा पेश की जा रही है। ओमेगा एआरसी प्लेटफार्म पर टाटा कुछ इस तरह के डिज़ायन वाला कॉन्सेप्ट विकसित कर सकती है। इसे हैरियर के ड़िजायन में तीसरे बदलाव के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस प्लेटफार्म पर कार को 4.3 मीटर और 4.7 मीटर के बीच लंबाई दी जा सकती है। जबकि इसमें व्हीलबेस और चौड़ाई क्रमश: 2741 मिलीमीटर और 1894 मिलीमीटर तक निर्धारित की गई है।

    ओमेगा एआरसी प्लेटफार्म पर इस कद-काठी के साथ एक 5-सीटर एसयूवी को कूपे डिज़ायन के अनुरूप तैयार किया जा सकता है। इस हिसाब से 4598 मिलीमीटर की कद-काठी वाली हैरियर इसके लिए फिट बैठती है। हालांकि किसी एसयूवी के कूपे वर्जन में झूकती हुई रूफलाइन बनाने के लिए इनकी लंबाई का पैमाना ज्यादा होना बहुत जरूरी है। उदाहरण के लिए, मर्सिडीज-बेंज जीएलसी 4656 मिमी लंबी है जबकि इसका कूपे वर्जन 4728 मिमी लंबा है। दोनों में 72 मिमी का अंतर है।

    Tata Harrier Mahindra Marazzo

    एसयूवी-कूपे के अलावा टाटा, ओमेगा एआरसी प्लेटफार्म पर 7 से 8 सीट वाली मल्टीपर्पज़ व्हीकल (एमपीवी) तैयार करने पर विचार कर सकती है। चर्चा है कि इस कार को सी सेगमेंट एमपीवी की श्रेणी में रखा जा सकता है। यदि इसे हरी झंडी मिल जाती है तो इसे महिंद्रा मराज़ों के मुकाबले में उतारा जाएगा। मराज़ो सी-सेगमेंट में फिलहाल एकलौती एमपीवी कार है। इस सेगमेंट में मारूति सुजुकी और टोयोटा संयुक्त रूप से जल्द ही जुड़ेंगे। कद-काठी के मोर्च पर मराज़ो को हैरियर से यहां कड़ी चुनौती मिल रही है जिससे जुड़े आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं:-

     

    टाटा हैरियर

    महिंद्रा मराज़ो

    लंबाई

    4598 मिलीमीटर

    4585 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1894 मिलीमीटर

    1866 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1706 मिलीमीटर

    1774 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2741 मिलीमीटर

    2760 मिलीमीटर

    आंकड़ों में देखा जा सकता है कि हैरियर की कद-काठी का अनुपात मराज़ो के लगभग समान है। इससे साबित होता है कि शायद टाटा मराज़ो के मुकाबले में इसी तरह की कार तैयार करने पर विचार कर रही हो। बहरहाल, एसयूवी कूपे या नई एमपीवी के साल 2020 से पहले पेश होने की कोई उम्मीद नहीं है। आधिकारिक तौर पर इसकी अभी पुष्टि होना बाकी है। टाटा साल 2020 में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में ऐसा कोई कॉन्सेप्ट पेश कर सबको चौंका सकती है। टाटा ने पहले भी एच5एक्स और 45एक्स कॉन्सेप्ट पेश कर कुछ ऐसा ही किया था। आज इन कॉन्सेप्ट पर हैरियर और अल्ट्रोज़ तैयार की जा चुकि हैं।

    यह भी पढें : स्कोडा कामिक के भारतीय वर्जन में मिलने चाहिए ये टॉप-5 फीचर

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है