कैमरे में कैद हुई टाटा एच5एक्स
टाटा एच5एक्स को अप्रैल 2019 तक लाॅन्च किया जा सकता है
- Write a कमेंट

टाटा मोटर्स ने एच5एक्स एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टाटा एच5एक्स काॅन्सेप्ट को आॅटो एक्सपो-2018 में पेश किया गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका प्रोडक्शन माॅडल अप्रैल 2019 तक आएगा।

कैमरे में कैद हुई कार को अच्छे से कवर किया हुआ है। अगर तस्वीरों को गौर से देखा जाए तो हम पायेंगे कि इस में ब्लैक बाॅडी क्लेडिंग दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में रियर स्पाॅइलर भी दिया जा सकता है।

कद-काठी के मामले में यह हुंडई क्रेटा और जीप कंपास से बड़ी होगी। कैमरे में कैद हुई कार का व्हीलबेस बड़ा है। इस में चौड़े व्हील आर्च और बड़े ओआरवीएम दिए गए हैं।
एच5एक्स एसयूवी को ओमेगा प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। यह टाटा की पहली कार होगी जो 2.0 इंपेक्ट डिजायन थीम पर बनेगी। साल 2023-24 तक कंपनी की योजना टियागो, टिगाॅर, हैक्सा और नेक्सन को भी 2.0 इंपेक्ट डिजायन थीम पर तैयार करने की है।

टाटा एच5एक्स का प्रोडक्शन माॅडल काॅन्सेप्ट के 80 फीसदी तक करीब होगा। इस में फिएट का 2.0 लीटर डीज़ल इंजन, मैनुअल और आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स के साथ दिया जा सकता है। जीप कंपास में भी यही इंजन लगा है। इसकी कीमत 15 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।
यह भी पढें : ऑटो एक्सपो-2018 में नज़र आई टाटा एच5एक्स














