• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो ईवी की ​डिलीवरी हुई शुरू

    एक ही दिन में इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को 10,000 बुकिंग मिल चुकी थी और बताया गया है कि अब तक इसे 20,000 से ज्यादा बुकिंग का आंकड़ा भी मिल चुका है। 

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 03, 2023 19:34 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2023 19:34 IST
    last updated onFeb 03, 2023 19:34 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tiago EV

    देशभर में टाटा ने टियागो ईवी की डिलीवरी शुरू कर दी है। इसके पहले बैच के तहत 2000 यूनिट्स को देश के 133 शहरों में डिलीवर कर दिया गया है।

    Tata Tiago EV

    लॉन्च के समय टाटा टियागो इलेक्ट्रिक कार की कीमत 8.49 लाख रुपये से लेकर 11.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई थी। हालांकि ये कीमत इसे बुक कराने वाले पहले 20,000 ग्राहकों के लिए ही लागू थी और इसकी नई कीमत से फिलहाल पर्दा उठाया जाना बाकी है। 

    यह भी पढ़ें: टाटा टियागो ईवी Vs टियागो सीएनजी : रोजाना ड्राइविंग के हिसाब से कौनसी कार करेगी पैसों की ज्यादा बचत, जानिए यहां

    टाटा टियागो ईवी में दो बैटरी पैक: 19.2 केडब्ल्यूएच और 24 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर इन बैटरी पैक्स के साथ क्रमशः 61पीएस/104एनएम और 75 पीएस/114 एनएम का आउटपुट देती है। इसके 19.2 केडब्ल्यूएच बैट्री वाले वर्जन की रेंज 250 किलोमीटर है , जबकि 24 केडब्ल्यूएच बैट्री पैक वाले वर्जन की रेंज 315 किलोमीटर है। टियागो इलेक्ट्रिक चार चार्जिंग ऑप्शंस 15ए सॉकेट चार्जर, 3.3 किलोवाट एसी चार्जर, 7.2 किलोवाट एसी चार्जर और डीसीटी फ़ास्ट चार्जर सपोर्ट करती है। यह कार 7.2 किलोवाट एसी चार्जर के जरिये 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, जबकि डीसी फ़ास्ट चार्जर के जरिए इसे 10 से 80 परसेंट चार्ज होने में 57 मिनट लगते हैं।

    Tata Tiago EV

    कुछ ईवी स्पेसिफिक एलिमेंट्स और एक्सटीरियर शेड्स को छोड़ दें तो टियागो ईवी अपने आईसीई वर्जन से बिल्कुल भी अलग नजर नहीं आती है। इसमें 7 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एक रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: टाटा टियागो ईवी का कौनसा वेरिएंट लेना है फायदे का सौदा, जानिये यहां

    फिलहाल तो इसके मुकाबले में कोई दूसरी कार मौजूद नहीं है मगर जल्द ही इसके मुकाबले में सिट्रोएन ईसी3 लॉन्च होगी। इसके अलावा ये अपने सेडान वर्जन टाटा टिगॉर ईवी से काफी अफोर्डेबल साबित होगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा टियागो ईवी 2022-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है