• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये महिन्द्रा की नई एमपीवी मराज़ो से...

    महिन्द्रा मराज़ो तीन सितंबर को लॉन्च होगी

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अगस्त 30, 2018 16:03 ist
    info icon
    published onAug 30, 2018 16:03 IST
    last updated onAug 30, 2018 16:03 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Marazzo

    महिन्द्रा मराज़ो की साफ झलक कैमरे में कैद हुई है। भारत में इसे तीन सितंबर 2018 को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला मारूति अर्टिगा और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से होगा। इसकी कीमत 10 लाख रूपए से 15 लाख रूपए के बीच हो सकती है। कार के प्रति ग्राहकों के रूझान को देखते हुए कुछ डीलरों ने तो इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसे 11 हजार रूपए में बुक किया जा सकता है।

    Mahindra Marazzo

    तस्वीरों पर गौर करें तो कार के सभी पिलर पर ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। छत को फ्लोटिंग लेआउट में रखा गया है। साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां ‘दी स्मूथ एंड साइलेंट मराज़ो’ टैगलाइन वाले स्टीकर लगे हैं। डोर हैंडल पर क्रोम फिनिशिंग और पीछे की तरफ क्रोम की मोटी पट्टी दी गई है।

    Mahindra Marazzo

    कैमरे में कैद हुई मराज़ो में पीछे की तरफ एम8 बैजिंग दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह टॉप वेरिएंट हो सकता है। व्हील आर्च को छोड़कर कार के चारों ओर ब्लैक बॉडी क्लेडिंग दी गई है। टेल लैंप्स को वर्टिकल लेआउट में रखा गया है। राइडिंग के लिए इस में 17 इंच के ट्विन-सिक्स-स्पॉक अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    Mahindra Marazzo

    व्हील को ब्लैक और सिल्वर ड्यूल-कलर कलर कोम्बिनेशन में रखा गया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि कंपनी इन व्हील को बेस वेरिएंट से देती है या फिर इन्हें टॉप वेरिएंट तक सीमित रखती है।

    Mahindra Marazzo

    महिन्द्रा मराज़ो के केबिन से जुड़ी जानकारी कंपनी पहले ही दे चुकी है। इसका डैशबोर्ड पारंपरिक लेआउट में आएगा। इंफोटेंमेंट सिस्टम को सेंटर कंसोल के बीच में पोजिशन किया जाएगा। इस में रूफ माउंटेड एसी वेंट जैसे फीचर भी आयेंगे। कंपनी के अनुसार मराज़ो एमपीवी को 7-सीटर और 8-सीटर लेआउट में पेश किया जाएगा। 7-सीटर वर्जन में दूसरी पंक्ति में कैप्टेन सीटें मिलेंगी, जबकि 8-सीटर वर्जन में बेंच सीट आयेगी।

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉन्चिंग के वक्त इसे केवल डीज़ल इंजन में उतारा जाएगा। पेट्रोल वेरिएंट को बाद में पेश किया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    यह भी पढें : महिन्द्रा मराज़ो की बुकिंग शुरू

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    महिंद्रा मराज़ो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है