• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सितम्बर सेल्स: एसयूवी कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज

    अंतिम तिमाही में यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि इस सेंगमेंट में ओवरआॅल एक स्थिर वृद्धि देखी गई है। बिक्री के आंकड़े देखें तो हालही में लाॅन्च हुई हुंडई क्रेटा सेलिंग फिगर में टाॅप पर बनी हुई है, जिसने अब तक 23,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया है।

    cardekho
    cardekho
    published on अक्टूबर 28, 2015 18:12 ist
    info icon
    published onOct 28, 2015 18:12 IST
    last updated onOct 28, 2015 18:12 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    इण्डियन आॅटोमोबाइल मैनुफैक्चरर सोसायटी की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से सितंबर की छह माही में यूवी सेगमेंट की बिक्री में 2.5 प्रतिषत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसमें केवल सितंबर महीने में रिकाॅर्ड 8.56 प्रतिशत की गिरावट आयी है। अगर गत वर्ष के आंकड़ों पर एक नज़र डाली जाए तो पिछले साल की कुल 2 लाख 73 हजार 323 यूनिट की तुलना में इस बार यह बिक्री गिरकर 2 लाख 66 हजार 327 यूनिट तक आ गई है।

    इसके अलावा 10 सबसे अधिक बिकने वाले वाहनों में से एक महिन्द्रा एक्सयूवी 500 की बिक्री में मामली वृद्धि देखी गई है। तिमाही में सेगमेंट की लीडर रही हुंडई क्रेटा ने लाॅन्च होने के बाद से इसकी कुल 23,000 यूनिट कारें बेचने में सफलता हासिल की है, जिसमें से 7,256 यूनिट माॅडल केवल सितंबर महीने में बेचे गए हैं। टाॅप 4 एसयूवी ब्रांड में महिन्द्रा बोलेरो एक बार फिर सबसे अधिक पोपुलर है जिसकी 5,585 यूनिट पिछले महीने बिक्री हुई है लेकिन इसमें भी 34 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल सितम्बर, 2014 में महिन्द्रा बोलेरो की 8,541 यूनिट बिक्री हुई थी और एसयूवी सेग्मेंट में टाॅप पर काबिज था। अभी भी बोलेरो माॅडल क्रेटा के बाद दूसरे पायदाम पर कायम है।

    टोयोटा की सबसे अधिक बिकने वाली एमपीवी इनोवा की बात करें तो इसमें पिछले साल की तुलना में इस साल 7.5 प्रतिशत की कमी आई है। सितम्बर, 2014 में इसकी 5,876 यूनिट बेची गई थी, यह आंकड़े घटकर सितम्बर, 2015 में 5,430 यूनिट रह गए हैं। टाॅप 10 सेलिंग एसयूवी में टोयोटा इनोवा तीसरे पायदान पर है।

    मारूति की कार अर्टिगा की बात करें तो इस बार 53.4 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल सिंतबर, 2014 में 5,672 यूनिट बिक्री के साथ चौथे नम्बर पर काबिज मारूति अर्टिगा सितम्बर, 2015 में 2,671 यूनिट बिक्री के साथ 9वें नम्बर पर फिसल गई है। साथ ही सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने में भी मारूति अर्टिगा का नाम टाॅप पर शुमार है। इसके अलावा, मारूति का एक और प्रोडक्ट जिसे अगस्त में लाॅन्च किया गया था। उसने सर्वाधिक बिकने वाली एसयूवी कारों में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। मारूति सुजुकी की पहली क्राॅस ओवर एस-क्राॅस की इस माह 3,603 यूनिट कारों की बिक्री हुई है।

    दूसरी ओर, महिन्द्रा टीयूवी 300 और स्कार्पियो चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। एसयूवी सेग्मेंट में महिन्द्रा एक्सयूवी 500 ही एक मात्र ब्रांड है जिसकी बिक्री में इस बार बढ़ोतरी देखी गई है। एक्सयूवी 500 की पिछले साल सितम्बर, 2014 में 3,035 यूनिट के मुकाबले सितम्बर, 2015 में 3,110 यूनिट बिक्री हुई है। इस तरह एक्सयूवी 500 के बिक्री आंकड़ों में 2.4 प्रतिशत का सुधार देखा गया है, हालांकि टाॅप 10 में पिछले साल की तरह इस साल भी 8वें स्थान पर बनी हुई है। इस सूची में फोर्ड ईकोस्पोर्ट 3121 व टोयोटा फॉर्च्यूनर 1,089 यूनिट बिक्री के साथ क्रमश: 7वें तथा 10वें नम्बर पर है।

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है