• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई बीएमडब्ल्यू एक्स4 से उठा पर्दा

    नई एक्स4 को जिनेवा मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा

    दिनेश
    दिनेश
    published on फरवरी 17, 2018 09:54 ist
    info icon
    published onFeb 17, 2018 09:54 IST
    last updated onFeb 17, 2018 09:54 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    BMW X4

    बीएमडब्ल्यू ने नई एक्स4 से पर्दा उठाया है। इसे मार्च में आयोजित होने वाले जिनेवा मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

    BMW X4

    नई एक्स4 को बीएमडब्ल्यू के नए सीएलएआर आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर 7-सीरीज, 5-सीरीज और नई एक्स3 भी बनी है। नई एक्स4 का डिजायन एक्स3 से प्रेरित है। इस में कूपे जैसी रूफलाइन दी गई है। आगे की तरफ किडनी ग्रिल दी गई है। ग्रिल के दोनों ओर ड्यूल बेरल एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं। अगले बंपर में बदलाव हुआ है। एयरडैम को पहले से बड़ा रखा गया है। इस में डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई है। साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां चौड़े व्हील आर्च दिए गए हैं। राइडिंग के लिए इस में 19 और 20 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। पीछे की तरफ पतले एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।

    कद-काठी की बात करें तो यह पहले से 81 एमएम ज्यादा बड़ी और 37 एमएम ज्यादा चौड़ी है। व्हीलबेस को 54 एमएम बढ़ाया गया है। इसका बूट स्पेस भी 25 लीटर तक बढ़ाया गया है। मौजूदा एक्स4 का बूट स्पेस 525 लीटर है।

    BMW X4

    अब चलते हैं केबिन की तरफ... नई एक्स4 का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और लग्ज़री है। इस में लैदर अपहोल्स्ट्री, नई सीटें और 3-स्पॉक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। डैशबोर्ड का डिजायन नई एक्स3 और 5-सीरीज से मिलता-जुलता है। इस में 12.0 इंच ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 6.5 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑप्शनल 10.3 इंच इंफोटेंमेंट स्क्रीन, फुल कलर हैड्स-अप डिस्प्ले, थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।

    BMW X4

    नई एक्स4 में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा। एक की पावर 184 पीएस और दूसरे की पावर 252 पीएस होगी। डीज़ल वेरिएंट में भी 2.0 लीटर का इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा। एक की पावर 190 पीएस और दूसरे की पावर 231 पीएस होगी। एम वेरिएंट में 3.0 लीटर का डीज़ल इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा। पहले की पावर 360 पीएस और दूसरे की पावर 326 पीएस होगी। सभी इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे।

    बीएमडब्ल्यू ने पहली जनरेशन की एक्स4 को भारत में लॉन्च नहीं किया है। चर्चाएं हैं कि कंपनी नई एक्स4 को भारत में उतार सकती है। भारत में इसकी कीमत 50 लाख रूपए के आसपास हो सकती है। इसे एक्स5 के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसका मुकाबला मर्सिडीज़ जीएलसी कूपे और रेंज रोवर ईवोक से होगा।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है