• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस मार्च रेनो की इन कारों पर पाएं 62000 रुपये तक के फायदे

    कंपनी की इंवेट्री में 2022 के मॉडल्स का भी स्टॉक बचा हुआ है जिनकी खरीद पर काफी ज्यादा पैसों की बचत की जा सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 06, 2023 17:32 ist
    info icon
    published onMar 06, 2023 17:32 IST
    last updated onMar 06, 2023 17:32 IST
    661 Views
    • Write a कमेंट

     

    Kwid, Kiger and Triber

    • रेनो काइगर और ट्राइबर पर दिया जा रहा सबसे अधिक 62,000 रुपये तक का डिस्काउंट 
    • काइगर के कुछ चुनिंदा वेरिंट्स के साथ कंपनी कर रही एक्सटेंडेड वॉरन्टी की भी पेशकश
    • रेनो की एंट्री लेवल हैचबैक क्विड की खरीद पर कस्टमर्स कर सकते हैं पूरे 57,000 रुपये तक की बचत
    • 2022 के सभी मॉडल्स पर कंपनी दे रही सबसे ज्यादा फायदे 
    • 31 मार्च 2023 तक डिस्काउंट रहेगा मान्य

    रेनो ने मार्च 2023 में अपने सभी मॉडल्स पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर्स निकाले हैं। इसके अलावा कंपनी के पास 2023 के मॉडल्स भी हैं जिन्हें बीएस6 फेज 2 अपडेट के पहले और बाद में बांटा गया है। 

    ध्यान रहे: यदि आप 2022 में मैन्यूफैक्चर किए गए व्हीकल्स लेते हैं तो आपको उनकी कम रीसेल वैल्यू मिलेगी जबकि 2023 में बने मॉडल्स की रीसेल वैल्यू ज्यादा अच्छी होगी। 

    अब डालिए नजर मॉडल अनुसार ऑफर्स पर:

    क्विड

    Renault Kwid

    ऑफर्स

    अमाउंट

    बीएस6 फेज 1 मॉडल ईयर 2022

    बीएस6 फेज 2 मॉडल ईयर 2023

    कैश डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    5,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

      20,000 रुपये

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    12,000 रुपये

    12,000 रुपये

    कुल फायदे

    57,000 रुपये

    37,000 रुपये

    • क्विड बीएस6 फेज 1 मॉडल ईयर 2022 पर सबसे ज्यादा फायदों की पेशकश की जा रही है। इसके एएमटी वेरिएंट्स पर 25000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 
    • इसके मॉडल ईयर 2022 के मैनुअल वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट ही दिया जा रहा है जबकि दूसरे बेनिफिट्स एएमटी के समान ही है। 
    • यदि आप रेनो क्विड का 2023 मॉडल खरीदते हैं तो आपको महज 5000 रुपये का ही कैश डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि इसके एंट्री लेवल आरएक्सई वेरिएंट पर ऊपर दिखाई दे रहे ऑफर्स का फायदा नहीं दिया जा रहा है। 
    • रेनो क्विड कार की कीमत 4.70 लाख रुपये से लेकर 6.33 लाख रुपये के बीच है। 

    ट्राइबर

    Renault Triber

    ऑफर्स

    अमाउंट

    बीएस6 फेज 1 मॉडल ईयर 2022

    बीएस6 फेज 1 मॉडल ईयर 2022

    बीएस6 फेज 2 मॉडल ईयर 2023

    कैश डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    15,000 रुपये

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

      25,000 रुपये

    25,000 रुपये

    25,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    12,000 रुपये

    12,000 रुपये

    12,000 रुपये

    कुल फायदे

    62,000 रुपये

    52,000 रुपये

    47,000 रुपये

    • रेनो ट्राइबर के मॉडल ईयर 2022 पर सबसे ज्यादा 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इसके बीएस6 फेज 1 मॉडल ईयर 2023 पर 15,000 रुपये और बीएस6 फेज 2 मॉडल ईयर 2023 पर 10,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • इस कार के भी आरएक्सई वेरिएंट पर कंपनी कोई ऑफर नहीं दे रही है। 
    • रेनो ट्राइबर कार की कीमत 6.34 लाख रुपये से लेकर 8.98 लाख रुपये के बीच है। 

    यह भी पढ़ें: रेनो ट्राइबर से अलग नजर आएगी ​निसान की अपकमिंग एमपीवी कार

    काइगर

    Renault Kiger

    ऑफर्स

    अमाउंट

    बीएस6 फेज 1 (मॉडल ईयर 2022 और मॉडल ईयर 2023)

    बीएस6 फेज 2 मॉडल ईयर 2023

    कैश डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

      25,000 रुपये

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    12,000 रुपये

    12,000 रुपये

    कुल फायदे

    62,000 रुपये

    42,000 रुपये

    • बीएस 6 फेज 1 मॉडल्स के मॉडल ईयर 2022 और 2023 पर समान बे​निफिट्स दिए जा रहे हैं। हालांकि, मैनुअल और टर्बो वेरिएंट्स पर कंपनी केवल 15,000 रुपये तक का ही नकद डिस्काउंट दे रही है। 
    • कंपनी इस कार के बीएस6 फेज 2 मॉडल ईयर 2023 पर 4 साल तक की एक्सटेंडेड वॉरन्टी भी दे रही है और रेनो के आकलन के अनुसार इससे कस्टमर को 12000 रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। 
    • काइगर के भी आरएक्सई वेरिएंट पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। 
    • रेनो काइगर की कीमत 6.50 लाख रुपये से लेकर 11.23 लाख रुपये के बीच है। 

    यह भी पढ़ें: 10 लाख रुपये से कम बजट वाली इन 10 कारों में स्टैंडर्ड मिलता है ये खास सेफ्टी फीचर, देखिए पूरी लिस्ट

    नोट:

    • रेनो अपनी सभी कारों पर 5000 रुपये तक रूरल ऑफर भी दे रही है। 
    • कुछ शहरों में स्क्रेपेज प्रोग्राम के तहत सभी कारों पर कंपनी 10000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। 
    • राज्य और शहर के अनुसार ये ऑफर्स अलग भी हो सकते हैं, इसलिए ज्यादा जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी रेनो डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे। 
    • कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है