• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सड़क हादसों में पिछले साल हर दिन 460 से ज्यादा भारतीयों ने गंवाई जान! जानिए सबसे ज्यादा मौतें कहां हुई

    2018 से 2022 तक देश की सड़कों पर 21 लाख से ज्यादा दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 7.7 लाख से ज्यादा लोगों की जान चली गई।

    भानु
    भानु
    published on नवंबर 07, 2023 12:23 ist
    info icon
    published onNov 07, 2023 12:23 IST
    last updated onNov 07, 2023 12:23 IST
    322 Views
    • Write a कमेंट

    Road Accident

    • पिछले 5 सालों में 2022 के दौरान हुई सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं 
    • नेशनल हाईवे पर 60,000 दुर्घटनाएं घटी जिनका देश की सड़कों में महज 2 प्रतिशत ही है हिस्सा
    • लॉकडाउन की वजह से 2020 में हुई सबसे कम दुर्घटनाएं क्योंकि सड़कों पर नहीं निकले ज्यादा वाहन

    भारत में सड़क सुरक्षा का मुद्दा काफी गहरा है और दुर्घटनाएं और हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए काफी कार्यक्रम भी देश में चलाए जा रहे हैं। हालांकि, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 2022 में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर पेश की गई एक नई रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोविड-19 महामारी के बाद गतिविधियां पूरी तरह से खुलने के बाद से सड़क हादसों से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। आगे आप जानेंगे साल दर साल कैसी रही सड़क हादसों की संख्या:

    पिछले 5 साल का डेटा

    साल

    2018

    2019

    2020

    2021

    2022

    दुर्घटनाओं की संख्या

    4,70,403

    4,56,959

    3,72,181

    4,12,432

    4,61,312

    मौतों की संख्या

    1,57,593

    1,58,984

    1,38,383

    1,53,972

    1,68,491

    घायलों की संख्या

    4,64,715

    4,49,360

    3,46,747

    3,84,448

    4,43,366

    साल 2020 में सड़क हादसों में कुछ हद तक कमी आई थी क्योंकि ये वो दौर था जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ था जिससे ज्यादा लोग सड़कों पर निकले ही नहीं। फिर साल 2021 में सड़क हादसों की संख्या फिर से बढ़ने लगी और 2022 में ये आंकड़ा काफी चिंतनीय स्थिति में पहुंच गया जो 2018 के आंकड़े के आसपास रहा।

    पिछले 5 सालों में साल 2022 में सबसे ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई जो 2018 की तुलना मेंं 6.9 प्रतिशत ज्यादा रहा। 2022 में घटी दुर्घटनाओं में 33.8 प्रतिशत दुर्घटनाएं जानलेवा थी, जिनमें कम से कम एक व्यक्ति की जान गई और बाकी में ड्राइवर या पैसेंजर्स को चोटें आई। 2021 की तुलना में जानलेवा दुर्घटनाओं की संख्या में 9.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ और सड़क दुर्घटना में घायलों की ​संख्या में 15.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ। 

    सबसे ज्यादा कहां हुए हादसे?

    2022

    सड़क

    नेशनल हाईवे

    स्टेट हाईवे

    अन्य सड़कें 

    हादसे

    1,51,997

    1,06,682

    2,02,633

    मौतों की संख्या

    61,038

    41,012

    66,441

    घायलों की संख्या

    1,44,352

    1,06,485

    1,92,529

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पेश किए गए डेटा के अनुसार 2022 में हुए कुल हादसो में 33 प्रतिशत नेशनल हाईवे पर घटे जो देश के सड़क नेटवर्क का 2 प्रतिशत हिस्सा है। भारत में दूसरी सड़कों की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार जिला, ग्रामीण, शहरी और प्रोजेक्ट रोड जिनका देश की सड़कों की लंबाई मे 95 प्रतिशत हिस्सा है, उनपर कुल हादसों की संख्या में 44 प्रतिशत हिस्सा रहा। 

    कैसा होगा भविष्य?

    Cars with six airbags as standard under Rs 10 lakh

    जहां पिछले साल की तुलना में सड़क हादसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है तो वहीं अब देश की सड़कों पर भी कारों की संख्या में इजाफा होने के पूरे आसार हैं। भविष्य में कारों को सेफ बनाने की दिशा में ज्यादा सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए जाएंगे और कारों की बिल्ड क्वालिटी भी बेहतर रखी जाएगी और सरकार की ओर से भी सड़कों की स्थिति को बेहतर किया जाएगा जिससे हादसों की संख्या में कमी लाई जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें: भारत एनकैप क्रैश टेस्ट 15 दिसंबर से होगा शुरू

    तब तक हम अपनी ओर से यातायात नियमों का पालन करके और सेफ ड्राइविंग करके हमारी ओर से योगदान दे सकते हैं। इसके लिए हम अपने व्हीकल की कंडीशन को भी अनिवार्य रूप से चैक कराते रहे।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है