• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सेल्स चार्ट में टॉप पर आई रेनो ट्राइबर, छुआ 10,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा

    लॉन्च के साथ ही केवल दो महीने में रेनो ट्राइबर की बिक्री पहुंची 10,000 यूनिट्स  के पार यह केवल 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, जो 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है वर्तमान में इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है  बीएस6 लागू होने पर इसमें 2020 तक एएमटी गियरबॉक्स शामिल किया जा सकता है  भारत के अलावा इसे कंपनी अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी एक्सपोर्ट कर सकती है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 08, 2019 15:00 ist
    info icon
    published onNov 08, 2019 14:53 IST
    last updated onNov 08, 2019 15:00 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    Renault Triber Sales Cross 10,000 Unit In Just Two Months

    रेनो इंडिया ने अपनी क्रॉसओवर एमपीवी ट्राइबर को इस साल ही लॉन्च किया है। कम कीमत और आकर्षक फीचर्स के साथ आने वाली ये कार ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर हो गई है । ऐसे में इसे महज़ दो महीनों के भीतर ही 10,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा प्राप्त हो गया है।

    एक सब 4-मीटर कार होने के बावजूद भी ट्राइबर में 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं। यह भी एक कारण है कि ग्राहक इस नई कार को काफी पसंद कर रहे हैं।

    Renault Triber Sales Cross 10,000 Unit In Just Two Months

    रेनो ट्राइबर में केवल 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया है। बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद कंपनी इसमें एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है।

    हाल ही में कंपनी ने ट्राइबर के टॉप वेरिएंट की प्राइस में 4000 रुपए की बढ़ोतरी की है। इसमें स्टैंडर्ड मॉडल में दिए गए 14-इंच के बजाए 15-इंच के व्हील्स दिए गए है।

    Renault Triber Sales Cross 10,000 Unit In Just Two Months

    वैसे तो भारत में रेनो ट्राइबर का मुकाबला डैटसन गो प्लस के अलावा किसी अन्य कार से नहीं है। हालांकि,  कीमत के मामले में इसकी टक्कर मिड-साइज़ हैचबैक स्विफ्ट, ग्रैंड आई10 निओस से है। भारत के अलावा कंपनी इसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी एक्सपोर्ट कर सकती है।

    यह भी पढ़ें : रेनो ट्राइबर के बढ़े दाम, जानिए पहले से कितनी महंगी हुई ये कार

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    revuru babu
    Nov 9, 2019, 5:02:19 PM

    Vehicle is very good with all requirements of a luxury car but u have to compromise on mileage as I am getting on 12.4km per litre.

    जवाब
    Write a Reply
    2
    R
    raj kumar
    Nov 10, 2019, 7:52:33 AM

    Yes while riding around 120 kmph for 1300 kms i got 13.0 kmpl only and the middle seat is not upto comfortable.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है