• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी पोर्श की नई 911 रेंज

    स्पोर्ट्स कारों के लिए मशहूर पोर्श बुधवार को नई 911 रेंज लॉन्च करने जा रही है। देखने में यह कारें पुरानी 911 जैसी ही होंगी लेकिन इनके इंजन और फीचर में कई बदलाव नजर आएंगे।

    नबील
    नबील
    published on जून 28, 2016 17:34 ist
    info icon
    published onJun 28, 2016 17:34 IST
    last updated onJun 28, 2016 17:34 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    स्पोर्ट्स कारों के लिए मशहूर पोर्श बुधवार को नई 911 रेंज लॉन्च करने जा रही है। देखने में यह कारें पुरानी 911 जैसी ही होंगी लेकिन इनके इंजन और फीचर में कई बदलाव नजर आएंगे। नई 911 रेंज को आयात करके बेचा जाएगा। 911 रेंज की बेस मॉडल कार करेरा की कीमत लगभग 1.4 करोड़ रूपए के आसपास रहेगी। वहीं 911 टर्बो की कीमत 3 करोड़ रूपए होगी। पोर्श की 911 रेंज में 16 मॉडल शामिल हैं।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मौजूदा 911 रेंज में फ्लैट सिक्स इंजन लगा है। इसकी पावर 370 पीएस और टॉर्क 450 एनएम है। नई रेंज में 3.0 लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज इंजन दिया गया है। करेरा एस में यही इंजन दिया जाएगा। इसकी पावर 420 पीएस और टॉर्क 500 एनएम होगा। वहीं 911 टर्बो में 3.8 लीटर का बाई-टर्बो इंजन मिलेगा। यह कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 2.9 सेकंड में पा लेगी।

    अब बात करते हैं 911 रेंज की कारों में नजर आने वाले बदलाव की। इन में नए हैडलाइट क्लस्टर के साथ 4-पॉइंट डे-टाइम रनिंग लाइटें, नए डिजायन की पिछली लिड, पीछे की तरफ नई लाइटें और नए डोर हैंडल शामिल हैं। इसके अलावा केबिन में 7 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया गया है, जो एपल कारप्ले, नेविगेशन और वाई-फाई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

    नई 911 का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एम-4 और मर्सिडीज़-बेंज सी-63 एस एएमजी से होगा। कीमत के मामले में ये दोनों ही कारें पोर्श 911 के बराबर है।

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    पोर्श 911 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है