• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएस6 मानक लागू होने पर बढ़ेंगी पेट्रोल और डीजल की कीमतें 

    पेट्रोल की कीमतों में 80 पैसा और डीजल की कीमतों में 1 रुपये 50 पैसे की वृद्धि होगी 

    निखिल
    निखिल
    modified on दिसंबर 24, 2019 11:30 ist
    info icon
    published onDec 24, 2019 10:57 IST
    last updated onDec 24, 2019 11:30 IST
    922 Views
    • Write a कमेंट

    इकनोमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार अप्रैल 2020 से बीएस6 उत्सर्जन मानक लागू होने पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि करने का विचार कर रही है। इस वृद्धि के पीछे वजह तेल कंपनियों द्वारा अपनी रिफाइनरियों को अपग्रेड करने के लिए किए गए खर्च को वसूलने के तौर पर बताया जा रहा है ताकि वे बीएस6 ईंधन का उत्पादन कर सकें।

    अगर ऐसा होता है तो पेट्रोल ईंधन की कीमत 80 पैसा और डीजल की कीमत 1 रुपये 50 पैसे तक बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, ये लागत पांच साल की अवधि के लिए फिक्स होगी। यानी बीएस6 अपग्रेड के नाम पर फिर अगले 5 सालों तक वृद्धि नहीं की जाएगी। 

    आंकड़ों की बात करें तो पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियां बीएस6 ईंधन का उत्पादन करने के लिए अपनी रिफानरियों को अपग्रेड कर चुकी है जिसमे तक़रीबन 80,000 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया गया है। लगभग इतना ही निवेश प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों द्वारा भी किया गया है। 

    ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किए गए टॉप 5 कॉन्सेप्ट और उनके प्रोडक्शन मॉडल में कितना है फर्क, जानिए यहां

    तेल कंपनियों ने ये मसला पेट्रोलियम मंत्रालय को सौंप दिया है। कंपनियों का कहना है कि अगर उन्हें इन लागतों को वसूलने की अनुमति नहीं दी जाती है, तो वे कर्जदार हो सकती हैं। दूसरी ओर, सरकार तेल कंपनियों को ईंधन की कीमतें बढ़ने की अनुमति दे सकती है, फिर भले ही तेल की वैश्विक दर कम भी क्यों न हो।

    ऊपर बताए गए किसी भी पक्षों द्वारा अब तक इन बातों की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ये लॉजिकल बात है कि बीएस6 फ्यूल अभी की तुलना में महंगा होगा।  

    सौजन्य

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    R
    ramkumar siwas
    Dec 25, 2019, 4:31:12 PM

    Oil companies in place of customer pickpocketing should cut their expenditure or make more dealership and cut dealer incentives they are cheating customer and company have hands in gloves.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है