• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंडियन आॅटो एक्सपो-2016 की आॅनलाइन टिकट बुकिंग शुरू

    अगर आप आॅटो मोटर शो के शौकिन है और इंडियन आॅटो एक्सपो-2016 में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ध्यान दीजिए, इंडियन आॅटो एक्सपो-2016 के लिए आॅनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। आॅटो एक्सपो की आॅनलाइन टिकट बुकिंग इंडियन आॅटो एक्सपो की आॅफिशियल वेबसाइट www.autoexpo-themotorshow.in  और www.bookmyshow.com पर की जा सकती है। आॅटो एक्सपो का टिकट सुबह 10 बजे से 1 बजे तक 650 रूपए, दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक 300 रूपए व अवकाश के दिन 400 रूपए का रखा गया है। अवकाश के दिन आॅटो एक्सपो का समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।

    cardekho
    cardekho
    modified on नवंबर 26, 2015 11:06 ist
    info icon
    published onNov 25, 2015 17:13 IST
    last updated onNov 26, 2015 11:06 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप आॅटो मोटर शो के शौकीन है और इंडियन आॅटो एक्सपो-2016 में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ध्यान दीजिए, इंडियन आॅटो एक्सपो-2016 के लिए आॅनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। आॅटो एक्सपो की आॅनलाइन टिकट बुकिंग इंडियन आॅटो एक्सपो की आॅफिशियल वेबसाइट www.autoexpo-themotorshow.in  और www.bookmyshow.com पर की जा सकती है। आॅटो एक्सपो का टिकट सुबह 10 बजे से 1 बजे तक 650 रूपए, दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक 300 रूपए व अवकाश के दिन 400 रूपए का रखा गया है। अवकाश के दिन आॅटो एक्सपो का समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।

    आपको बता दें कि इण्डियन एक्सपो मार्ट लिमिटेड 5 से 9 फरवरी, 2016 तक ग्रेटर नोयडा, दिल्ली में आयोजित होगा जिसमें दुनिया के बड़े-बड़े कार निर्माता कंपनी अपनी नेक्सट जनरेशन काॅन्सेप्ट कार माॅडल के साथ अपनी नई टेकनोलाॅजी का प्रदर्शन करेंगी। 

    ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दी गई एक स्पेशल स्कीम के अनुसार, अगर 31 दिसम्बर से पहले आॅटो एक्सपो के लिए 3 से 10 टिकट बुक कराई जाती है तो फ्री होम डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद अगर आप होम डिलीवरी सुविधा चाहते हैं तो इसके लिए 75 रूपए प्रति टिकट की दर से देय होंगे। लेकिन यह सुविधा भी केवल 25 जनवरी तक ही है, उसके बाद एंट्री टिकट ग्रेटर नोयडा के पार्किंग लाॅट्स के टिकट काउंटर से लेने होंगे। होम डिलीवरी न चाहने वालों को भी टिकट उक्त स्थान से ही लेने होंगे।

    टिकटों की डिलीवरी 15 जनवरी, 2016 से शुरू हो जाएगी। आयोजकों ने यह साफ किया है कि आॅटो एक्सपो के अधिकारिक टिकट पार्टनर केवल www.bookmyshow.com है और अन्य सूत्रों से खरीदी गई किसी भी अमान्य टिकट के लिए आॅटो एक्सपो या आयोजक जिम्मेदार नहीं होगा।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है