• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऐसा होगा मर्सिडीज़ की नई ई-क्लास का लग्ज़री केबिन

    मर्सिडीज़-बेंज ने अपनी नई  ई-क्लास के इंटीरियर से पर्दा उठाया है। जो काफी हद तक एस-क्लास से मिलता-जुलता है। नई ई-क्लास को जनवरी-2016 में डेट्रॉइट मोटर शो में पेश किया जाएगा।  इसमें 12.3 इंच स्क्रीन वाले दो डिस्प्ले अगल-बगल में लगे मिलेंगे। एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए, दूसरा इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगा। लेकिन देखने में एक  यूनिट जैसा लगेगा, यह फीचर इसे एस-क्लास से अलग बनाता है।  इसमें मर्सिडीज़ बेंज़ का कमांड ऑनलाइन इंफोटेंमेंट सिस्टम विकल्प के तौर पर आएगा, इसके लिए सेंट्रल कंसोल पर नया टचपैड दिया गया है। साथ ही 23 स्पीकरों के साथ 1450 वॉट की आवाज पैदा करने वाला बर्मस्टर का सेकेंड जनरेशन 3डी साउंड सिस्टम ट्विन एम्पलिफायर म्यूजिक सिस्टम मिलेगा, हालांकि यह भी विकल्प के तौर पर उपलब्ध होगा।   

    रौनक
    रौनक
    Published On दिसंबर 10, 2015 14:41 ist
    info icon
    published onDec 10, 2015 14:41 IST
    last updated onDec 10, 2015 14:41 IST
    36 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes Benz E Class Interior

    Mercedes Benz E Class Interiors

    Mercedes Benz E Class Interiors

    नई ई-क्लास के इंटीरियर की जानकारी देते हुए मर्सिडीज़ के  इंटीरियर डिजायन के प्रमुख हर्टमुट  सिनविट्ज़  ने कहा कि 'ई-क्लास के केबिन काफी लग्ज़री बनाया गया है। इसके जरिये हमने लग्ज़री की नई परिभाषा गढ़ने की कोशिश की है।  इसमें स्टाइल के साथ-साथ जगह के बेहतर इस्तेमाल का भी ध्यान रखा गया है। इसके लिए मर्सिडीज़ ने नई टेक्नोलॉजी के साथ उच्च गुणवत्ता वाले सामान का इस्तेमाल किया है। जिससे ड्राइवर और खासतौर पर आगे बैठने वाले को एकदम अलग अनुभव महसूस हो। नई ई-क्लास हर मामले में पैसेंजरों को एक नया अहसास कराएगी। यह बिजनेस क्लास में नए मापदंड तय करेगी।'  

    Mercedes Benz E Class Interiors

    नई ई-क्लास में लगा हर बटन टच सेंसटिव है। इसके स्टियरिंग व्हील पर भी जो मल्टी-फंक्शन बटन दिए गए हैं वो भी टच सेंसटिव हैं। जो दबाने  के अलावा  ऊपर या नीचे की तरफ अंगुलियों से दी जाने वाली  कमांड पर अच्छा रिस्पॉन्स देते हैं। मर्सिडीज़ का दावा है कि इस टेक्नोलॉजी को पहली बार किसी कार में इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा केबिन में 64 रंगों वाली एंबियंट लाइटें दी गई हैं। जिनको मूड के हिसाब से सेट किया जा सकता है। कार की ट्रिम्स, सेंटर डिस्प्ले, आगे के स्टोरेज बॉक्स, सेंट्रल कंसोल, डोर हैंडल, डोर पॉकेट्स, ऊपर की ओर लगे कंसोल और ट्विटरों पर यह लाइटें दी गई हैं।

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    मर्सिडीज ई-क्लास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है