• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत आ सकती है टोयोटा की ये शानदार कार, जीप कंपास को देगी टक्कर

    टोयोटा रेव4 को टीएनजीए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    published on अप्रैल 03, 2018 14:34 ist
    info icon
    published onApr 03, 2018 14:34 IST
    last updated onApr 03, 2018 14:34 IST
    40 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ने न्यू याॅर्क आॅटो शो-2018 में नई जनरेशन की रेव4 एसयूवी से पर्दा उठाया है। यह टोयोटा की 5-सीटर मिडसाइज एसयूवी है। इसका मुकाबला होंडा सीआर-वी, हुंडई ट्यूसाॅन और जीप कंपास से होगा।

    Toyota FT-AC Concept

    नई जनरेशन की टोयोटा रेव4 को कंपनी के टीएनजीए-के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसका डिजायन पहले से ज्यादा आकर्षक है। इस में काफी हद तक एफटी-एसी काॅन्सेप्ट की झलक दिखाई है। एफटी-एसी काॅन्सेप्ट को कंपनी ने 2017 में पेश किया था। टोयोटा रेव4 में बड़ी फ्रंट ग्रिल और स्कवायर शेप वाले व्हील आर्च दिए गए हैं जो इसे आकर्षक बनाते हैं।

    कद-काठी

      2018 रेव4 2018 सीआर-वी हुंडई ट्यूसाॅन जीप कंपास
    लंबाई 4495 एमएम 4587 एमएम 4475 एमएम 4447 एमएम
    चौड़ाई 1854 एमएम 1854 एमएम 1850 एमएम 1813 एमएम
    ऊंचाई 1699 एमएम 1678 एमएम 1660 एमएम 1651 एमएम
    व्हीलबेस 2689 एमएम 2659 एमएम 2670 एमएम 2634 एमएम
    ग्राउंड क्लीयरेंस 177 एमएम 198 एमएम 195 एमएम 205 एमएम

    भारतीय कार बाजार की बात करें तो यहां हुंडई ट्यूसाॅन और जीप कंपास पहले से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। जल्द ही यहां नई होंडा सीआर-वी भी दस्तक देने वाली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि टोयोटा रेव4 को भी भारत में उतारा जा सकता है।

    अमेरिका में उपलब्ध टोयोटा रेव4 में पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.5 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 179 पीएस की पावर और 233 एनएम का टाॅर्क देता है। हाइब्रिड वर्जन में 194 पीएस की पावर और 206 एनएम का टाॅर्क मिलता है। पेट्रोल वेरिएंट में 8-स्पीड आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स लगा है, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट में ईसीवीटी गियरबाॅक्स दिया गया है।

    क्या भारत आएगी टोयोटा रेव4 ?

    भारतीय कार बाजार में टोयोटा की फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें हैं। अब कंपनी 20 लाख रूपए वाले मास मार्केट में अपनी कार उतारने की योजना बना रही है। रेव4 कंपनी के लिए सही विकल्प साबित हो सकता है। टोयोटा कारों की रेंज में इसे फॉर्च्यूनर के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसका कीमत 20 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    यह भी पढें : मिलिये टोयोटा यारिस के स्पोर्टी अवतार से...

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    2 कमेंट्स
    1
    A
    abdulhameed khan
    Jun 30, 2020, 9:21:50 PM

    Hi hello toyota rav 4beutifull

      जवाब
      Write a Reply
      1
      s
      sai likith reddy
      Dec 16, 2019, 3:20:05 PM

      Is Toyota rav4 available in india....

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है