2022 रेंज रोवर भारत में लॉन्च, प्राइस 2.32 करोड़ रुपये से शुरू
लैंड रोवर ने नई जनरेशन की रेंज रोवर को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 2.32 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसे नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है और इसका एक्सटीरियर व इंटीरियर डिजाइन भी नया है।
- Write a कमेंट

- नई रेंज रोवर को नए एमएलए-फ्लेक्स प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है।
- इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर पहले से ज्यादा अपडेटेड और स्टाइलिश है।
- डैशबोर्ड पर नया 13.1 इंच कर्वड सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
- यह तीन वेरिएंट एसई, एचएसई और ऑटोबायोग्राफी में उपलब्ध है।
- इसे स्टैंडर्ड और एक्सटेंडेड व्हीलबेस वर्जन में पेश किया गया है।
लैंड रोवर ने नई जनरेशन की रेंज रोवर को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 2.32 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसे नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है और इसका एक्सटीरियर व इंटीरियर डिजाइन भी नया है।
ऑल न्यू रेंज रोवर तीन वेरिएंट्सः एसई, एचएसई और ऑटोबायोग्राफी में उपलब्ध है। इस लग्जरी एसयूवी में स्टैंडर्ड और एक्सटेंडेड व्हीलबेस की चॉइस मिलती है। इसके एक्सटेंडेड व्हीलबेस वर्जन में 7 सीटर का ऑप्शन भी मिलता है। नए प्लेटफार्म पर बनी होने की वजह से इसकी साइज भी पहले से बढ़ गई है और यह पहले से ज्यादा मॉडर्न भी हो गई है।

इसके इंटीरियर में लैंड रोवर का नया 13.1 इंच फ्री फ्लोटिंग पीवी प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है और यह सिस्टम समय-समय पर ओवर-द-एयर अपडेट भी सपोर्ट करेगा। इसका स्टीयरिंग भी नई डिजाइन का है जिसके पीछे की तरफ 13.7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। केबिन कंफर्ट के लिए इसमें एक्टिव नॉइस केंसलेशन, 1600वॉट मेरिडियन साउंड सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल में एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम और लग्जरीयस अपहोल्स्ट्री दी गई है।

इसमें छह ड्राइविंग मोड के साथ लैंड रोवर का टेरेन रिस्पॉन्स 2 सिस्टम दिया गया है जिससे इसकी ऑफ-रोड कैपेसिटी पहले से काफी बेहतर हो गई है।
यह 3.0 लीटर 6-सिलेंडर पेट्रोल (400पीएस/550एनएम), 3.0 लीटर डीजल (351पीएस/700एनएम) और 4.4 लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन (530पीएस/750एनएम) में उपलब्ध है। इसमें 3.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। सभी इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

नई लैंड रोवर रेंज रोवर का कंपेरिजन मर्सिडीज मेबैक जीएलएस, बेंटले बेंटेएगा, एस्टन मार्टिन डीबीएक्स और लेक्सस एलएक्स से है।














