• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा अमेज़ लॉन्च, कीमत 5.59 लाख रूपए

    मारूति डिजायर और हुंडई एक्सेंट को देगी टक्कर

    जगदेव
    जगदेव
    Published On मई 16, 2018 15:24 ist
    info icon
    published onMay 16, 2018 15:22 IST
    last updated onMay 16, 2018 15:24 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Amaze 2018

    होंडा ने नई अमेज़ को लॉन्च कर दिया है। यह चार वेरिएंट ई, एस, वी और वीएक्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत 5.59 लाख रूपए से शुरू होती है जो 8.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका मुकाबला मारूति डिजायर, हुंडई एक्सेंट, फोर्ड एस्पायर, फॉक्सवेगन एमियो और टाटा टिगॉर से होगा।

    Honda Amaze 2018

    वेरिएंट और कीमत

      पेट्रोल डीज़ल
    ई एमटी 5.59 लाख रूपए 6.69 लाख रूपए
    एस एमटी 6.49 लाख रूपए 7.59 लाख रूपए
    वी एमटी 7.09 लाख रूपए 8.19 लाख रूपए
    वीएक्स एमटी 7.57 लाख रूपए 8.67 लाख रूपए
    एस सीवीटी 7.39 लाख रूपए 8.39 लाख रूपए
    वी सीवीटी 7.99 लाख रूपए 8.99 लाख रूपए

    यहां देखिए किस वेरिएंट में कौन से फीचर दिए गए हैं

    होंडा अमेज़ ई

    • ड्यूल एयरबैग
    • एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट
    • रिवर्स पार्किंग सेंसर
    • इंपेक्ट-सेंसिंग डोर लॉक
    • आईएसओफिक्स सीट एंकर
    • ऑल पावर विंडो
    • फ्रंट एक्सेसरीज सॉकेट
    • ब्लैक-कलर डोर हैंडल

    होंडा अमेज़ एस

    इस में ई वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, इनकी जानकारी इस प्रकार है...

    • बॉडी कलर डोर हैंडल
    • 2-डिन ऑडियो प्लेयर, एएम/एफएफ/ऑक्स-इन और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ
    • 4-स्पीकर्स
    • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
    • रियर आर्मरेस्ट, कप होल्डर्स के साथ
    • की-लैस एंट्री
    • रियर एक्सेसरीज सॉकेट
    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल बाहरी शीशे
    • ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील
    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
    • एडजस्टेबल फ्रंट सीट हैडरेस्ट

    होंडा अमेज़ वी

    इस में एस वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, इनकी जानकारी इस प्रकार है...

    • एलईडी पोजिशन लैंप
    • 15 इंच अलॉय व्हील
    • फ्रंट फॉग लैंप
    • पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन
    • पैडल शिफ्ट (केवल पेट्रोल सीवीटी में)
    • ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल

    होंडा अमेज़ वीएक्स

    इस में वी वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं, इनकी जानकारी इस प्रकार है...

    • एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले और नेविगेशन सपोर्ट करने वाला डिजिपैड 2.0 टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम
    • क्रूज़ कंट्रोल

    Honda Amaze

    कद-काठी

    Honda Amaze: Old vs New

    इंजन और परफॉर्मेंस

    Honda Amaze: Old vs New

    नई होंडा अमेज़ में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन लगा है, जो 90 पीएस की पावर देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन लगा है, जो 100 पीएस की पावर देता है। दोनों इंजनों के साथ मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल एमटी के माइलेज का दावा 19.5 किमी प्रति लीटर, पेट्रोल सीवीटी के माइलेज का दावा 19 किमी प्रति लीटर, डीज़ल एमटी के माइलेज का दावा 27.4 किमी प्रति लीटर और डीज़ल सीवीटी के माइलेज का दावा 23.8 किमी प्रति लीटर है।

    Honda Amaze: Old vs New

    यह भी पढें : नई होंडा अमेज़ Vs फोर्ड एस्पायर Vs टाटा टिगॉर Vs फॉक्सवेगन एमियो

    Honda Amaze 2018: लाइव फीड्स


    May 16, 2018 01:12 PM

    Honda is offering a 3-year/unlimited kilometre warranty on the Amaze 2018

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    Honda Amaze 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है