• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोरोना रिलीफ फंड में एमजी मोटर्स देगी 2 करोड़ रुपये

    एमजी इंडिया ने दो करोड़ रुपये में से एक करोड़ रुपये तो दान कर दिए हैं और वहीं बाकि की राशि कंपनी के कर्मचारी मिलकर दान करेंगे।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 25, 2020 18:41 ist
    info icon
    published onMar 25, 2020 18:41 IST
    last updated onMar 25, 2020 18:41 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    MG Hector

    कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या को देखते हुए ब्रिटेन की  ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी मोटर्स ने इस महामारी से लड़ने के लिए दो करोड़ रुपये का फंड देने की घोषणा की है। 

    एमजी मोटर्स यह राशि गुरुग्राम हरियाणा और हलोल गुजरात स्थित स्वास्थय केंद्रो को सौंपेगी। इस राशि का इस्तेमाल ग्लव्स, दवाईयां, वेंटिलेटर, मास्क आदि खरीदने के लिए होगा। 

    डोनेशन के अलावा, एमजी अपने डीलरों को देश भर में अपने डीलरशिप और कर्मचारियों के लिए बीमा कवर में सुधार करने में भी मदद कर रहा है।

    य​ह भी पढ़ें: लॉकडाउन में ड्राइविंग कर रहे हैं मिस, तो खेलिये ये 9 गेम और काटिये अपने दिन

    MG Hector

    संकट की इस घड़ी में केवल एमजी ही इकलौती ऐसी  ऑटोमोबाइल कंपनी नहीं है जो देश के साथ खड़ी है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी अपनी ओर से एक एक्शन प्लान की घोषणा की है। आनंद ने क्लब महिंद्रा हॉलिडे रिसॉर्ट्स को अस्थायी मेडिकल सेंटर में तब्दील करने की पेशकश की है। यहां तक की भारत के बड़े बिजनेस टायकून में से एक आनंद महिंद्रा ने अपनी पूरी सैलेरी कोरोना रिलीफ फंड में दान कर दी है और कंपनी के कर्मचारियों से भी मदद की अपील की है। 

    यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: इन तरीकों से खुद के साथ-साथ अपनी कार को भी रखे कीटाणुरहित

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    ranjit kumar
    Mar 26, 2020, 1:10:05 PM

    THANKS, MG for your contribution. Good luck and Best wishes.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है