• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन पर मैक्सिको में लगा 60 करोड़ रूपए का जुर्माना

    डीज़लगेट से घिरी फॉक्सवेगन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मैक्सिको का है, यहां कंपनी पर 60 करोड़ रुपए (8.9 मिलियन डॉलर) से ज्यादा का जुर्माना लगा है। जुर्माने की वजह उत्सर्जन से ही जुड़ी है।  मिली जानकारी के मुताबिक यहां कंपनी ने उत्सर्जन और कारों से पैदा होने वाले शोर से जुड़े नियमों की स्वीकृति लिए बिना ही 45 हजार कारें बेचीं। यह सभी 2016 मॉडल की कारें हैं। इनमें फॉक्सवेगन, ऑडी, सिएट, पोर्श और बेंटले ब्रांड की कारें शामिल हैं। मैक्सिको के पर्यावरण संरक्षण विभाग की ओर से फॉक्सवेगन समूह पर यह जुर्माना लगाया गया है।  

    सुमित
    सुमित
    Published On फरवरी 16, 2016 14:16 ist
    info icon
    published onFeb 16, 2016 14:15 IST
    last updated onFeb 16, 2016 14:16 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    डीज़लगेट से घिरी फॉक्सवेगन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मैक्सिको का है, यहां कंपनी पर 60 करोड़ रुपए (8.9 मिलियन डॉलर) से ज्यादा का जुर्माना लगा है। जुर्माने की वजह उत्सर्जन से ही जुड़ी है। 

    मिली जानकारी के मुताबिक यहां कंपनी ने उत्सर्जन और कारों से पैदा होने वाले शोर से जुड़े नियमों की स्वीकृति लिए बिना ही 45 हजार कारें बेचीं। यह सभी 2016 मॉडल की कारें हैं। इनमें फॉक्सवेगन, ऑडी, सिएट, पोर्श और बेंटले ब्रांड की कारें शामिल हैं। मैक्सिको के पर्यावरण संरक्षण विभाग की ओर से फॉक्सवेगन समूह पर यह जुर्माना लगाया गया है।  

    गौरतलब है कि जर्मन कार कंपनी फॉक्सवेगन बीते साल सितंबर में उत्सर्जन घोटाले में फंसी थी। अमेरीका की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) के मुताबिक फॉक्सवेगन की कारों में एक खास तरह का सॉफ्टवेयर पाया गया था जो जांच के दौरान प्रदूषण स्तर को कम कर देता। परीक्षण के दौरान कार को एक रैंप पर खड़ा किया जाता तो यह उपकरण गाड़ी को सेफ्टी मोड में डाल देता। इससे उत्सर्जन का स्तर घट जाता। जब गाड़ी सड़क पर आती है तो किट नॉर्मल मोड में आ जाती। नतीजा ये होता कि सड़क पर कार से नाइट्रोजन ऑक्साइड का उत्सर्जन अमरीकी मानकों से 40 प्रतिशत से अधिक होता। इस मामले की जांच फिलहाल चल रही है। अगर कंपनी इस मामले में दोषी पाई जाती है तो उस पर 20 अरब डॉलर का जुर्माना लग सकता है।

    यह भी पढ़ें : जनवरी में फॉक्सवेगन इंडिया की बिक्री आठ प्रतिशत बढ़ी

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है