• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-बेंज़ 11 अगस्त को लाॅन्च करेगी S63 AMG

    लग्ज़री कारों का पर्याय बन चुकी जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता कम्पनी मर्सिडीज़-बेंज़ आने वाली 11 अगस्त को अपनी अपकमिंग सेडान S63 AMG लाॅन्च करने जा रही है। आपको याद दिला दें कि कम्पनी ने पिछले सप्ताह में ही अपनी तीन लग्ज़री कार S500 कूपे व S65 AMG के साथ G63 क्रेजी कलर एडिशन को एक साथ भारतीय कार बाजार में बिक्री के लिए उतारा था।

    रौनक
    रौनक
    published on अगस्त 06, 2015 18:10 ist
    info icon
    published onAug 06, 2015 18:10 IST
    last updated onAug 06, 2015 18:10 IST
    39 Views
    • Write a कमेंट

    बात करें S63 AMG के एक्सटीरियर की तो इसे AMG सेडान सेग्मेंट से अलग हटकर डिजायन किया गया है। कार के फ्रंट प्रोफाइल में बड़े एयरडम और स्पोर्टी बम्पर दिया है, वहीं रियर पार्ट में क्वाड एग्जाॅस्ट व स्पोर्टी बम्पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। कार के साइड प्रोफाइल में साइड स्कर्ट व 20-इंच के स्टाइलिश AMG व्हील लुभाते हैं। कार को देश में सीबीयू के जरिए बेचा जाएगा, वहीं कंपनी ने S63 AMG की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन फिर भी संभावित कीमत 2 करोड़ रुपए के करीब बताई जा रही है।

    AMG S63 सेडान में S63 कूपे की तरह 5.5 लीटर बाई-टर्बो वी8 इंजन लगाया गया है जो 585PS की पावर के साथ 900Nm की टाॅर्क जनरेट करेगा। कार की टाॅप स्पीड 250 किमी प्रति किलोमीटर है और 0-100 की स्पीड को केवल 4.4 सैकेंड में पार करती है। उम्मीद जताई जा रही है कि मर्सिडीज इसे देएएमजी  में रियर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ लाॅन्च करेगी, साथ ही इसमें AMG S63 कूपे की तरह मैजिक बाॅडी कंट्रोल सस्पेंशन सिस्टम आने की भी संभावना है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है