• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    30 नवम्बर को लॉन्च होगी मर्सिडीज़ सीएलए-क्लास फेसलिफ्ट

    मर्सिडीज़-बेंज़ सीएलए-क्लास का नया अवतार लॉन्चिंग के लिए तैयार है। भारत में इसे 30 नवम्बर 2016 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे इसी साल आयोजित हुए न्यूयॉर्क मोटर शो में पेश किया था।

    tdk
    tdk
    Published On नवंबर 16, 2016 12:28 ist
    info icon
    published onNov 16, 2016 12:28 IST
    last updated onNov 16, 2016 12:28 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज़ सीएलए-क्लास का नया अवतार लॉन्चिंग के लिए तैयार है। भारत में इसे 30 नवम्बर 2016 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे इसी साल आयोजित हुए न्यूयॉर्क मोटर शो में पेश किया था।

    सीएलए-क्लास फेसलिफ्ट के डिजायन में काफी बदलाव हुए हैं। इसके आगे की तरफ डायमंड पिन रेडिएटर ग्रिल के साथ नया बंपर दिया गया है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां टेलपाइप को रियर बम्पर में फिट किया गया है, एलईडी टेललाइटों को भी अपडेट किया गया है।

    फेसलिफ्ट सीएलए-क्लास में नया ‘केवनसाइट ब्लू मैटेलिक’ कलर भी मिलेगा। यह देखने वाली बात होगी कि भारत में नई सीएलए-क्लास को यह कलर शेड मिलेगा या नहीं। साइड प्रोफाइल में ध्यान दें तो यहां नए डिजायन के व्हील दिए गए हैं। एलईडी हैडलैंप्स और हैंड्स फ्री बूट गेट को वैकल्पिक फीचर के तौर पर दिया जाएगा।

    बदलाव कार के केबिन में भी हुए हैं, इन में नई अपहोल्स्ट्री, क्रोम प्लेटेड कंट्रोल और नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। केबिन में 8 इंच के इंफोटेंमेंट डिस्प्ले का विकल्प भी दिया गया है, यह सिस्टम ऑडियो 20 यूएसबी और ऑडियो 20 सीडी सिस्टम के साथ एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 11 इंजन में उपलब्ध है। भारत में इसे मौजूदा सीएलए वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिल सकते हैं। यहां पेट्रोल सीएलए200 में 2.0 लीटर का इनलाइन 4-सिलेन्डर इंजन लगा है, जो 183 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल सीएलए200 में 2.1 लीटर का इनलाइन 4-सिलेन्डर इंजन लगा है, इसकी पावर 136 पीएस और टॉर्क 300 एनएम है। दोनों इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    मर्सिडीज सीएलए पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है