• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ की इस एसयूवी का नया अवतार देखा क्या !

    नौ जनवरी को सामने आएगा जीएलए का फेसलिफ्ट मॉडल

    tdk
    tdk
    Published On जनवरी 03, 2017 18:14 ist
    info icon
    published onJan 03, 2017 18:14 IST
    last updated onJan 03, 2017 18:14 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज ने सोशल मीडिया पर अपनी सबसे छोटी एसयूवी जीएलए के फेसलिफ्ट अवतार की झलक दिखाई है। इसे दुनिया के सामने 09 जनवरी को डेट्रॉयट मोटर शो के दौरान पेश किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई जीएलए एसयूवी की बिक्री मार्च के आसपास शुरू होगी। भारत में इसे 2017 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

    टीज़र इमेज़ पर ध्यान दें तो नई जीएलए में नई हैडलाइटें, फ्रंट ग्रिल, फ्रंट बंपर और गोल फॉग लैंप्स दिए गए हैं। ये फीचर इसे पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार बनाते हैं। संभावना है कि इसके पीछे वाले बंपर और टेललाइटों में भी बदलाव होगा। इस में नए बॉडी कलर का विकल्प और नए डिजायन के अलॉय व्हील भी आ सकते हैं।

    केबिन से जुड़ी कोई जानकारी अभी नहीं मिली है। संभावना है कि नई सीएलए की तरह नई जीएलए के केबिन में भी पुश-बटन स्टार्ट, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाली बड़ी इंफोटेंमेंट स्क्रीन, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डायनामिक सिलेक्ट बटन जैसे फीचर मिल सकते हैं।

    फेसलिफ्ट जीएलए के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। भारत में यह पहले की तरह 2.0 लीटर पेट्रोल (जीएलए 200) और 2.1 लीटर डीज़ल (जीएलए 220डी) में मिलेगी। इंजन पहले की तरह 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    मर्सिडीज जीएलए क्लास पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    a
    amarjeet singh
    Jan 25, 2017, 7:02:03 PM

    my dream car

      जवाब
      Write a Reply
      1
      p
      partha dash
      Jan 5, 2017, 10:35:48 AM

      the warrior on road.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        p
        partha dash
        Jan 5, 2017, 10:35:18 AM

        one of the best warrior on road.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          संबंधित समाचार

            ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

            • अपकमिंग
            • पॉपुलर
            *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
            ×
            हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है