• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज-बेंज जीएलबी और ईक्यूबी एसयूवी भारत में लॉन्च

    मर्सिडीज की थ्री-रो एसयूवी पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन में पेश की गई है।

    सोनू
    सोनू
    modified on दिसंबर 02, 2022 13:57 ist
    info icon
    published onDec 02, 2022 13:23 IST
    last updated onDec 02, 2022 13:57 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz Expands Its India Lineup With GLB and EQB SUVs

    • ईक्यूबी, जीएलबी एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन है।
    • मर्सिडीज-बेंज जीएलबी की प्राइस 63.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
    • ईक्यूबी की कीमत 74.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। 
    • जीएलबी में 1.3-लीटर पेट्रोल और 2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है।
    • ईक्यूबी में 66.5केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसकी डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज 423 किलोमीटर है।

    मर्सिडीज-बेंज ने जीएलबी एसयूवी और इसके इलेक्ट्रिक वर्जन ईक्यूबी को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये दोनों मिड-साइज 7 सीटर एसयूवी कार हैं।

    प्राइस

    कार

    एक्स-शोरूम प्राइस

    मर्सिडीज-बेंज जीएलबी

    जीएलबी 200 पेट्रोल

    63.8 लाख रुपये

    जीएलबी 220डी डीजल

    66.8 लाख रुपये

    जीएलबी 220डी 4मैटिक एएमजी लाइन

    69.8 लाख रुपये

    मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी

    ईक्यूबी 300 4मैटिक

    74.5 लाख रुपये

    पावरट्रेन

    जीएलबी एसयूवी में पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसके ‘200’ वेरिएंट में 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और 200डी वेरिएंट्स में 2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। डीजल इंजन के साथ टॉप मॉडल में ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी मिलता है।

    Mercedes-Benz GLB

    ईक्यूबी भारत में मर्सिडीज की पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है। इसमें 66.5केडब्ल्यूएच बैटरी पैक और ड्यूल मोटर सेटअप दिया गया है। इसकी डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज 423 किलोमीटर है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी को 100किलोवॉट के चार्जर से 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 32 मिनट लगते हैं।

    Mercedes-Benz EQB

    इन दोनों एसयूवी की परफॉर्मेंस कुछ इस प्रकार हैः

    स्पेसिफिकेशन

    जीएलबी 200

    जीएलबी 220डी

    जीएलबी 220डी 4मैटिक एएमजी

    ईक्यूबी 300 एडब्ल्यूडी

    पावर

    163पीएस

    190पीएस

    190पीएस

    228पीएस

    टॉर्क

    250एनएम

    400एनएम

    400एनएम

    390एनएम

    टॉर्क

    -

    -

    -

    423 किलोमीटर

    0-100 किलोमीटर प्रति घंटा

    9.1 सेकंड

    7.7 सेकंड

    7.6 सेकंड

    8 सेकंड

    गियरबॉक्स

    7-स्पीड डीसीटी

    9-स्पीड एटी

    9-स्पीड एटी

    सिंगल स्पीड एटी

    डिजाइन

    दोनों एसयूवी कार की लंबाई 4.6 मीटर से ज्यादा है और इनमें हल्का सा ही अंतर है। ईक्यूबी में कुछ ईवी स्पेसिफिक एलिमेंट्स को छोड़कर ये जीएलबी जैसी ही दिखती है। इसके हेडलैंप और आगे वाले हिस्से में कुछ ईवी स्पेसिफिक एलिमेंट्स दिए गए हैं। दोनों कारों के पीछे वाले हिस्से के डिजाइन में भी कुछ बदलाव हुए हैं, और ईक्यूबी इस मोर्चे पर कुछ ज्यादा मॉडर्न है।

    फीचर्स

    Mercedes-Benz GLB Cabin

    जीएलबी और ईक्यूबी एसयूवी का केबिन लेआउट करीब-करीब एक जैसा ही है। दोनों में 10.25 इंच की दो डिस्प्ले दी गई है जिनमें एक ड्राइवर डस्प्ले है और एक इंफोटेनमेंट सिस्टम। इनमें 10-स्पीकर साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, मैमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इनमें कई एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    कंपेरिजन

    जीएलबी का कंपेरिजन ऑडी क्यू5 और बीएमडब्ल्यू एक्स3 से है। वहीं मर्सिडीज बेंज ईक्यूबी के कंपेरिजन में सीधे तौर पर फिलहाल कोई गाड़ी मौजूद नहीं है।

    was this article helpful ?

    मर्सिडीज जीएलबी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है