मर्सिडीज ईक्यूबी

समान कारों का विकल्प देखें
मर्सिडीज ईक्यूबी के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| रेंज | 447 - 535 किमी |
| पावर | 187.74 - 288.32 बीएचपी |
| बैटरी कैपेसिटी | 66.5 - 70.5 केडब्ल्यूएच |
| चार्जिंग टाइम डीसी | |
| चार्जिंग टाइम एसी | |
| टॉप स्पीड | 160 किलोमीटर प्रति घंटे |
मर्सिडीज ईक्यूबी लेटेस्ट अपडेट
मर्सिडीज बेंज ईक्यूबी की प्राइस क्या है?
मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी की कीमत 72.20 लाख रुपये से 78.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।
मर्सिडीज बेंज ईक्यूबी कितने वेरिएंट में उपलब्ध है?
मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी दो वेरिएंट में आती है:
-
ईक्यूबी 250 प्लस
-
ईक्यूबी 350 4मैटिक
मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी में कौनसे फीचर दिए गए हैं?
मर्सिडीज बेंज ईक्यूबी कार में लेटेस्ट-जेनरेशन एमबीयूएक्स जेन 2 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ दो 10.25-इंच डिस्प्ले (एक ड्राइवर डिस्प्ले के लिए और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए) दी गई है। इसमें वायरलेस फोन चार्जर, डुअल-जोन एसी, 710वाट 12-स्पीकर बर्मस्टर साउंड सिस्टम और हेड-अप डिस्प्ले भी दी गई है।
मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी में कितनी सीटिंग केपेसिटी मिलती है?
मर्सिडीज बेंज ईक्यूबी गाड़ी 5 और 7-सीटर सीटिंग लेआउट में आती है।
मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी में कौनसे इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं?
मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं:
-
70.5 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ 2-व्हील-ड्राइव (2डब्लूडी) इलेक्ट्रिक मोटर जो 190 पीएस और 385 एनएम का टॉर्क देती है। इसकी डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज 535 किलोमीटर है।
-
66.5 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) इलेक्ट्रिक मोटर जो 292 पीएस की पावर और 520 एनएम का टॉर्क देती है। इसकी डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज 447 किलोमीटर है।
मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी कितनी सुरक्षित है?
सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) सिस्टम दिया गया है, जिसके तहत डिस्ट्रॉनिक एक्टिव डिस्टेंस असिस्ट और एक्टिव लेन कीप असिस्ट जैसे फंक्शन मिलते हैं।
मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी कितने कलर ऑप्शन में उपलब्ध है?
मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी में सात कलर ऑप्शन दिए गए हैं:
-
पोलर व्हाइट
-
कॉसमॉस ब्लैक
-
हाई-टेक सिल्वर
-
स्पेक्ट्रल ब्लू
-
माउंटेन ग्रे
-
मैनुफ़ैक्टर माउंटेन ग्रे मैग्नो
-
मैनुफ़ैक्टर पैटागोनिया रेड मेटैलिक
मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी का मुकाबला किनसे है?
मर्सिडीज-बेंज ईक्यूबी कार वोल्वो ईएक्स40, वोल्वो सी40 रिचार्ज और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन है।

