• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मौजूदा मर्सिडीज़ ई-क्लास से कितनी अलग है नई ई-क्लास, जानिये यहां

    ज्यादा व्हीलबेस के अलावा भी कई मामलों में आगे हैं नई ई-क्लास, 28 फरवरी को होगी लॉन्च

    रौनक
    रौनक
    published on फरवरी 21, 2017 13:30 ist
    info icon
    published onFeb 21, 2017 13:30 IST
    last updated onFeb 21, 2017 13:30 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    पांचवी जनरेशन की मर्सिडीज़ ई-क्लास लॉन्चिंग के लिए तैयार है, भारत में इसे 28 फरवरी को लॉन्च किया जाना है। इसका मुकाबला ऑडी ए6, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज और जगुआर एक्सएफ समेत सेगमेंट की दूसरी कारों से होगा। यहां हम तुलना करेंगे मौजूदा ई-क्लास की नई क्लास से..

    तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे ये जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...

    कद-काठी

    शुरूआत करते हैं कद-काठी से... नई ई-क्लास का व्हीलबेस मौजूदा मॉडल से 205 एमएम ज्यादा लंबा है, इस कारण नई ई-क्लास के केबिन में पीछे की तरफ ज्यादा जगह मिलेगी। नई ई-क्लास का व्हीलबेस 3079 एमएम है, जबकि मौजूदा मॉडल का व्हीलबेस 2874 एमएम है। लम्बाई और चौड़ाई के मामले में भी नई ई-क्लास आगे है, नई ई-क्लास की लम्बाई 5065 एमएम और चौड़ाई 1860 एमएम है, जबकि मौजूदा मॉडल की लम्बाई 4879 एमएम और चौड़ाई 1854 एमएम है। ऊंचाई के मामले में मौजूदा ई-क्लास आगे है, इसकी ऊंचाई 1474 एमएम है, यह नई ई-क्लास से 7 एमएम ज्यादा ऊंची है।

    इंजन

    नई ई-क्लास में मौजूदा मॉडल वाले ही पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिलेंगे। मौजूदा मॉडल में दो डीज़ल इंजन का विकल्प है, जबकि नई ई-क्लास में केवल वी6 डीज़ल इंजन ही मिलेगा।

    अहम बदलाव गियरबॉक्स में हुआ है। मौजूदा मॉडल में 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि नए मॉडल में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

    लम्बे व्हीलबेस वाली ई-क्लास फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है, संभावना है कि भारत में यह मौजूदा ई-क्लास जैसी ही सफलता जुटाएगी। कीमत को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, इसकी कीमत 60 लाख रूपए से 75 लाख रूपए के बीच रहने की संभावना है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    मर्सिडीज ई-क्लास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है