• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगस्त से महंगी होगी मर्सिडीज-बेंज की कारें

    मर्सिडीज अपनी कुछ चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करेगी

    निखिल
    निखिल
    Published On जुलाई 25, 2019 10:01 ist
    info icon
    published onJul 25, 2019 08:33 IST
    last updated onJul 25, 2019 10:01 IST
    673 Views
    • Write a कमेंट

    लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने अपनी कारों की कीमत 3% तक बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने कीमतों में इज़ाफ़े की वजह ऑटोमैटिक पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में वृद्धि और फ्यूल पर बढ़ाये गए सेस और एक्साइज ड्यूटी को बताया है। नई कीमतें अगस्त के पहले सप्ताह से लागू होगी। हालांकि, कुछ चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में ही बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी ने अब इन कारों के नामों का खुलासा नहीं किया है। 

    वर्तमान में भारत में उपलब्ध सभी मर्सिडीज कारों की मौजूदा प्राइस कुछ इस प्रकार है:- 

    ए-क्लास 

    27.86 लाख रुपये से 29.26 लाख रुपये

    बी-क्लास

    30.10 लाख रुपये से 31.36 लाख रुपये

    सीेएलए

    31.72 लाख रुपये से 35.99 लाख रुपये

    सी-क्लास

    40.20 लाख रुपये से 48.74 लाख रुपये

    सी-क्लास एएमजी 

    65.25 लाख रुपये से 1.38 करोड़ रुपये

    ई-क्लास

    57.50 लाख रुपये से 72.78 लाख रुपये

    ई-क्लास एएमजी

    1.5 करोड़ रुपये

    सीएलएस

    84.70 लाख रुपये

    एस-क्लास

    1.35 करोड़ रुपये से 1.39 करोड़ रुपये

    एस-क्लास एएमजी

    2.55 करोड़ रुपये

    एसएलसी एएमजी

    82.85 लाख रुपये

    एस क्लास मेबैक

    1.98 करोड़ रुपये से 2.73 करोड़ रुपये

    जीएलए

    32.33 लाख रुपये से 38.64 लाख रुपये

    जीएलसी

    52.11 लाख रुपये से 56.56 लाख रुपये

    जीएलसी एएमजी

    78.03 लाख रुपये

    जीएलई 

    67.15 लाख रुपये से 78.18 लाख रुपये

    जीएलई एएमजी

    99.20 लाख रुपये

    जीएलएस

    86.52 लाख रुपये से 1.68 करोड़ रुपये

    जी-क्लास

    2.18 करोड़ रुपये से 2.19 करोड़ रुपये

    वी-क्लास

    68.40 लाख रुपये से 82.60 लाख रुपये

    बता दें मर्सिडीज-बेंज अकेली कंपनी नहीं है जो अगस्त से अपनी कारों की प्राइस बढ़ाने जा रही है। इससे पहले हुंडई मोटर्स भी वेन्यू और कोना इलेक्ट्रिक को छोड़ अपनी सभी कारों की कीमत 9,200 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है।  

    साथ ही पढ़ें: अगस्त से 9,200 रुपये तक महंगी होंगी हुंडई की कारें

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    मर्सिडीज नई सी-क्लास 1997-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है