• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ एएमजी एसएलसी43 लॉन्च, शुरूआती कीमत 77.5 लाख रूपए

    भारत में मर्सिडीज़ की एएमजी रेंज में आज एक और नई दमदार कार जुड़ गई है। इसका नाम है, एसएलसी43... यह मर्सिडीज़ का पहला एएमजी मॉडल है जिसे 43 नेमप्लेट के साथ उतारा गया है। कार की कीमत 77.5 लाख रूपए है। 

    tdk
    tdk
    Published On जुलाई 26, 2016 13:24 ist
    info icon
    published onJul 26, 2016 13:24 IST
    last updated onJul 26, 2016 13:24 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में मर्सिडीज़ की एएमजी रेंज में आज एक और नई दमदार कार जुड़ गई है। इसका नाम है, एसएलसी43... यह मर्सिडीज़ का पहला एएमजी मॉडल है जिसे 43 नेमप्लेट के साथ उतारा गया है। कार की कीमत 77.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह एसएलके55 एएमजी की जगह लेगी।

    इस कार में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में हुआ है। इसमें पहले वाले 5.5 लीटर के वी-8 इंजन की जगह 3.0 लीटर का ट्विन टर्बो वी-6 इंजन दिया गया है। नए इंजन की पावर 367 पीएस और टॉर्क 520 एनएम है। 0 से 100 की रफ्तार पकड़ने में इसे 4.7 सेकंड का वक्त लगेगा। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। इनके अलावा हैंडलिंग पैकेज का विकल्प भी है, इसमें पिछले एक्सल पर मैकेनिकल लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशियल भी मिलेगा।

    बेहतर हैंडलिंग और स्टेबिलिटी के लिए इसमें स्टील सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। इस से कार में बॉडी रोल की समस्या खत्म हो जाएगी। डायनामिक सिलेक्ट फीचर के जरिये कार के सस्पेंशन को अपने मुताबिक सेट किया जा सकता है।

    डिजायन के मामले में यह एसएलके से मिलती-जुलती है, हालांकि इसमें नया बंपर, नए डिजायन की बड़ी एयर-इनटेक यूनिट, नई डायमंड फ्रंट ग्रिल, दमदार बोनट, इंटीग्रेटेड क्रोम फिनिश वाले टेल पाइप और 18 इंच के लाइट अलॉय व्हील मिलेंगे। फीचर्स की बात करें तो ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, लैदर चढ़ा मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डीवीडी प्लेयर, इंटरनेट रेडियो, वॉयस कमांड सिस्टम और ग्रामिन मैप, पायलट नेविगेशन के साथ मिलेगा।

    एसएलके को कंपनी ने 1996 में उतारा था। तब से अब तक इस मॉडल की 6.7 लाख कारें बिक चुकी हैं। एसएलसी43 का मुकाबला ऑडी टीटी और बीएमडब्ल्यू जेड4 से होगा। अब एएमजी रेंज की कारों में कंपनी के पास एएसएलसी43 के अलावा सीएलए45, जीएलए45, सी63एस, ई63, एस63, एस63 कूपे, जी63, जीएल 63 और एएमजी जीटी एस शामिल हैं।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    मर्सिडीज एसएलसी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है