• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऐसी दिखती है मारूति की विटारा ब्रेज़ा, ऑटो एक्सपो से पहले ही लीक हुई तस्वीरें

    ऑटो एक्सपो के शुरू होने और विटारा ब्रेज़ा से पर्दा हटने में वैसे तो कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही ब्रेज़ा से जुड़ी जानकारियां और तस्वीरें लीक हो गई हैं। आधिकारिक तौर पर ब्रेज़ा से तीन फरवरी को पर्दा हटना था।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 29, 2016 18:57 ist
    info icon
    published onJan 29, 2016 18:57 IST
    last updated onJan 29, 2016 18:57 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Vitara Brezza

    मारूति की विटारा ब्रेज़ा का मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट और महिन्द्रा टीयूवी-300 से होगा। लीक हुई जानकारी के मुताबिक विटारा ब्रेज़ा 6 वेरिएंट में आएगी। यह वेरिएंट होंगे: एलडीआई, एलडीआई (ओ), वीडीआई, वीडीआई (ओ), जेडडीआई और जेडडीआई प्लस। इन सभी में ड्राइवर एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे। पैसेंजर एयरबैग और एबीएस-ईबीडी टॉप वेरिएंट से नीचे के वेरिएंट  में विकल्प के तौर पर मिलेंगे।

    Maruti Suzuki Vitara Brezza (Red)  

    विटारा ब्रेज़ा में 1.3 लीटर डीज़ल इंजन मिलने की उम्मीद है। पेट्रोल वेरिएंट केवल एक्सपोर्ट के लिए ही तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह इंजन 90पीएस की पावर जनरेट करेगा।

    Maruti Suzuki Vitara Brezza (Blue)

    ऑटो एक्सपो में दिखाए जाने के बाद मार्च आखिर तक इसके लॉन्च होने की उम्मीद है। अनुमानित कीमत 6 लाख से 9 लाख रुपए के बीच हो सकती है। यह भी चर्चा है कि इसे मारूति की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये ही बेचा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: लीक हुई मारूति विटारा ब्रेज़ा के वेरिएंट और फीचर्स की जानकारी, डालिए एक नज़र

    सोर्सः टीम बीएचपी

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है