English | हिंदी
रेनो लाई डिस्काउंट आॅफर, इन कारों पर मिल रही है भारी छूट
जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के ग्राहक इस आॅफर का फायदा नहीं ले सकेंगे
30 Views
- Write a कमेंट

अगर आप रेनो की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। रेनो एक डिस्काउंट आॅफर लेकर आई है, जिस में क्विड, कैप्चर, डस्टर और लाॅजी पर काफी सारे फायदे दिए जा रहे हैं। यह आॅफर केवल मार्च महीने तक मान्य है।
यहां देखिए किस कार पर कितनी छूट मिल रही है...
रेनो क्विड

2018 माॅडल
- साल 2018 में तैयार हुई रेनो क्विड के सभी वेरिएंट पर दो साल की अतिरिक्त वारंटी दी जा रही है। यानी कुल चार साल की वारंटी मिलेगी। अगर बिना आॅफर के कार खरीदते हैं तो आपको अतिरिक्त् दो साल की वारंटी के लिए 7,185 रूपए देने होंगे।
2017 माॅडल
- 2017 में बनी रेनो क्विड को खरीदने पर दो साल की अतिरिक्त वारंटी दी जा रही है, यानी कुल चार की वारंटी मिलेगी।
- 2017 माॅडल पर 1 रूपए में रेनो एश्योर इंश्योरेंस और 7.99 फीसद ब्याज दर पर लोन मुहैया कराया जा रहा है। वैसे क्विड की इंश्योरस की लागत 18,650 रूपए है।
रेनो डस्टर

रेनो ने हाल ही में डस्टर की कीमतें एक लाख रूपए तक कम की है। रेनो डस्टर की नई कीमत 7.95 लाख रूपए से शुरू होती है जो 12.79 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।
2018 माॅडल
- काॅरपोरेट बोनस: नई डस्टर खरीदने पर 5,000 रूपए का काॅरपोरेट बोनस दिया जा रहा है।
2017 माॅडल
- नगद छूट: 2017 डस्टर पर 40,000 रूपए तक की नगद छूट दी जा रही है।
- इंश्योरेंस: 1 रूपए में रेनो एश्योर इंश्योरेंस भी दी जा रही है।
- काॅरपोरेट बोनस: 2018 माॅडल की तरह 2017 डस्टर पर भी 5,000 रूपए का काॅरपोरेट बोनस दिया जा रहा है।
रेनो लाॅजी

2018 माॅडल
- काॅरपोरेट बोनस: लाॅजी एमपीवी पर 5,0000 रूपए का काॅरपोरेट बोनस दिया जा रहा है।
2017 माॅडल
- रेनो लाॅजी के एसटीडी और आरएक्सई 85पीएस वेरिएंट पर 90,000 रूपए की नगद छूट और 5,000 रूपए का काॅरपोरेट बोनस दिया जा रहा है।
- लाॅजी स्पेटवे वेरिएंट पर 60,000 रूपए की नगद छूट, 1 रूपए में रेनो एश्योर इंश्योरेंस और 5,000 रूपए का काॅरपोरेट बोनस दिया जा रहा है।
रेनो कैप्चर
- 2018 रेनो कैप्चर पर कोई छूट नहीं मिलेगी। 2017 कैप्चर पर एक लाख रूपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
यह भी पढें : निसान-डैटसन लाई खास ऑफर, इन कारों पर मिल रही है भारी छूट
was this article helpful ?
<p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें














