• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा एक्सयूवी300 के फीचर से जुड़ी जानकारियां आईं सामने,14 फरवरी को होगी लॉन्च

    एक्सयूवी300 पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी

    दिनेश
    दिनेश
    Published On फरवरी 06, 2019 13:41 ist
    info icon
    published onFeb 06, 2019 13:13 IST
    last updated onFeb 06, 2019 13:41 IST
    71 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV300

    महिंद्रा अपनी एक्सयूवी300 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह एक सब-4 मीटर एसयूवी है। इसे 14 फरवरी 2019 को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लॉन्च से पहले ही महिंद्रा ने कार से जुड़ी तमाम जानकारियों से पर्दा उठा दिया है, जिसके बारे में आप यहां जानेंगे: -

    कद-काठी

    लम्बाई

    3995 मिलीमीटर

    चौड़ाई (फेंडर से फेंडर तक)

    1821 मिलीमीटर

    ऊंचाई (रूफरेल की लम्बाई सम्मिलित नहीं)

    1627 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2600 मिलीमीटर

    • एक्सयूवी300 का व्हीलबेस अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।
    • अपने सेगमेंट में यह सबसे चौड़ी एसयूवी होगी।

    Mahindra XUV300

    इंजन:

    Mahindra XUV300

     

    पेट्रोल

    डीज़ल

    इंजन

    1.2-लीटर

    1.5-लीटर

    पावर

    110 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम

    300 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

    • ।
    • यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल डीज़ल एसयूवी होगी।
    • दोनों इंजन विकल्पों के साथ यह अपने सेगमेंट मे सबसे ज्यादा टॉर्क देने वाली कार भी होगी।
    • लॉन्च के समय इसे केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही उतारा जाएगा।

    फीचर:

    महिंद्रा एक्सयूवी300 के किस वेरिएंट में कौन-से फीचर मिलेंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन हाल ही में लीक हुए कार के ब्रोशर से पता चला है कि यह चार वेरिएंट में उपलब्ध होगी, जिनमें डब्ल्यू4, डब्ल्यू6, डब्ल्यू8 और डब्ल्यू8 (ओ) शामिल हैं।

    Mahindra XUV300

    सेफ्टी फीचर: एक्सयूवी300 में ड्यूल एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम(एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड दिए जाएंगे। कार के टॉप वेरिएंट में 7-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), रियर और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर भी मिलेंगे।

    Mahindra XUV300

    इंफोटेनमेंट: एक्सयूवी300 के डब्ल्यू4 और डब्ल्यू6 वेरिएंट में 2-डिन म्यूजिक सिस्टम दिया जाएगा। वहीं, डब्ल्यू8 और डब्ल्यू8 (ओ) वेरिएंट में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी से लेस होगा।

    Mahindra XUV300

    लाइटिंग सिस्टम: इसके निचले वेरिएंट में मल्टी-रिफ्लेक्टर हैडलैंप दिए जाएंगे। वहीं टॉप वेरिएंट में ऑटो प्रोजेक्टर हेलोजन हैडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ मिलेंगे।

    Mahindra XUV300

    व्हील: डब्ल्यू4 और डब्ल्यू6 वेरिएंट में 16-इंच के स्टील व्हील मिलेंगे। डब्ल्यू8 और डब्ल्यू8 (ओ) वेरिएंट में 17-इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। हालांकि इसके साथ मिलने वाला स्पेयर व्हील स्टील व्हील होगा।

    ब्रेक: एक्सयूवी300 के सभी व्हील में डिस्क ब्रेक मिलेंगे। यह पहली बार होगा जब सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में सभी व्हील पर डिस्क ब्रेक मिलेंगे।

    Mahindra XUV300

    अन्य फीचर: ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक के अलावा एक्सयूवी300 में कई अन्य सेगमेंट फर्स्ट फीचर मिलेंगे, इनमें ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड ओआरवीएम और मल्टीपल स्टीयरिंग मोड्स शामिल हैं। एक्सयूवी300 में टायर डायरेक्शन मॉनिटर सिस्टम भी दिया जाएगा, जो हैंडब्रेक लगे होने पर सामने के पहिये की दिशा दिखाता है। यह न केवल एक सेगमेंट-फर्स्ट फीचर है, बल्कि एक्सयूवी300 से ऊपर के कुछ सेगमेंट में भी यह फीचर उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा इसमें पुश बटन स्टार्ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम जैसे फीचर भी मिलेंगे।

    कीमत: कंपनी एक्सयूवी300 की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे 20,000 रुपए के साथ बुक करवा सकते है। कार की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी सभी सामने नहीं आई है। कंपनी इसका खुलासा कार की लॉन्चिंग के समय ही करेगी। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत 8 लाख रुपए से 12 लाख रुपए के बीच रखे जानें के संकेत दिए है।

    यह भी पढ़ें- इमेज कंपेरिज़न: महिन्द्रा एक्सयूवी300 बनाम मारूति विटारा ब्रेज़ा

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है