• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा दिवाली ऑफर्स : अल्टुरस जी4 पर पाएं एक लाख रुपये तक की भारी छूट

    दिवाली के मौके पर महिन्द्रा अपनी कारों पर 30,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के तहत आप महिन्द्रा कार पर अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 09, 2019 12:23 ist
    info icon
    published onOct 09, 2019 12:23 IST
    last updated onOct 09, 2019 12:23 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    फेस्टिव सीज़न की शुरूआत हो चुकी है, जिसके चलते कार कंपनियों के बीच अपनी बिक्री बढ़ाने की होड़ सी लगी हुई है। कुछ समय पहले होंडा और हुंडई ने ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए दिवाली ऑफर्स की पेशकश की थी। अब महिन्द्रा भी दीपावली ऑफर्स लेकर आई है। महिन्द्रा अपनी कारों पर 30,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक की छूट दे रही है। अगर इस त्योहारी सीजन पर आप महिन्द्रा की नई कार खरीदते हैं तो जाहिर तौर पर काफी अच्छी-खासी बचत कर पाएंगे। यहां देखिए महिन्द्रा की किस पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है :-

    मॉडल 

    छूट

    अल्टुरस जी4

    1,00,000 रुपये तक 

    बोलेरो 

    35,000 रुपये तक 

    केयूवी100 नेक्स्ट

    56,000 रुपये तक

    मराज़ो 

    75,000 रुपये तक 

    स्कार्पियो 

    49,000 रुपये तक

    थार 

    30,000 रुपये तक

    टीयूएवी300

    75,000 रुपये तक 

    एक्सयूवी300

    40,000 रुपये तक 

    एक्सयूवी500

    72,000 रुपये तक 

     

    महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर सबसे ज्यादा एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, कंपनी का यह ऑफर सभी शहरों के लिए अलग-अलग रखा गया है। दिवाली के मौके पर कंपनी की किसी भी कार पर फाइनल डील प्राप्त करने के लिए ग्राहक अपने नज़दीकी डीलर से संपर्क कर सकते हैं। 

    चर्चाएं हैं कि कंपनी अपनी नेक्स्ट-जनरेशन थार को 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में उतार सकती है। इसी के साथ एसयूवी एक्सयूवी500 को भी लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में महिंद्रा ने पुष्टि की है कि वह फोर्ड के साथ मिलकर भारत व अन्य उभरते बाज़ारों के लिए नई कारों को तैयार करेगी। इस जॉइन्ट वेंचर के तहत महिंद्रा की 51% और फोर्ड की 49% हिस्सेदारी रहेगी। साथ ही कंपनी द्वारा फोर्ड के भारतीय ऑपरेशन्स का भी संचालन किया जाएगा।

    यह भी पढें : फिर टेस्टिंग के दौरान दिखी 2020 महिन्द्रा थार, नई जानकारियां आईं सामने

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है