• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले जानिये महिन्द्रा अल्टुरस जी4 के दाम !

    महिन्द्रा अल्टुरस जी4 टू-व्हील और ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन में आएगी

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    published on नवंबर 22, 2018 12:12 ist
    info icon
    published onNov 22, 2018 12:12 IST
    last updated onNov 22, 2018 12:12 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Alturas G4: First Drive Review

    महिन्द्रा जल्द ही अल्टुरस जी4 एसयूवी को लाने वाली है। भारत में यह कंपनी की सबसे महंगी पेशकश होगी। इसे 24 नवंबर 2018 को लॉन्च किया जाएगा। कार के वेरिएंट और फीचर से जुड़ी कई अहम जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी है। अब अल्टुरस जी4 जिस बात को लेकर चर्चा में है वो है इसकी कीमत।

    आधिकारिक तौर पर तो महिन्द्रा अल्टुरस जी4 की कीमतों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हमारे ऑटो एक्सपर्ट्स ने फीचर लिस्ट के आधार पर इसकी संभावित कीमतों का अनुमान लगाया है। तो आइए जानते हैं महिन्द्रा अल्टुरस जी4 की कीमत कहां से शुरू होकर कहां तक जा सकती है...

    • महिन्द्रा अल्टुरस जी4 टू-व्हील-ड्राइव: 24.99 लाख रूपए
    • महिन्द्रा अल्टुरस जी4 ऑल-व्हील-ड्राइव: 26.99 लाख रूपए

    Mahindra Alturas G4: First Drive Review

    महिन्द्रा अल्टुरस जी4 केवल एक वेरिएंट में आएगी। इस में टू-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प मिलेगा। टू-व्हील-ड्राइव वर्जन में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, एचआईडी हैडलैंप्स, एलईडी कॉर्नरिंग और फॉग लैंप्स, सनरूफ, 8 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट (पावर लंबर सपोर्ट के साथ), लैदर सीट, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग कंट्रोल और 7 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर मिलेंगे। वेंटिलेटेड सीटें, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, स्मार्ट टेलगेट, नप्पा लैदर अपहोल्स्ट्री और एलसीडी स्क्रीन जैसे फीचर को ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन तक सीमित रखा जा सकता है।

    महिन्द्रा अल्टुरस जी4 में पैसेंजर सुरक्षा पर भी काफी ध्यान दिया गया है। सुरक्षा के लिए इस में 9 एयरबैग, रियरव्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, रियर फॉग लैंप्स, एबीएस, ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे। फुल-साइज प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में महिन्द्रा अल्टुरस जी4 का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर और इसुज़ु एमयू-एक्स से होगा।

    यहां देखिए अल्टुरस जी4 के मुकाबले में मौजूद कारों की कीमत :-

    फोर्ड एंडेवर टोयोटा फॉर्च्यूनर (केवल डीज़ल) इसुज़ु एमयू-एक्स
    2.2 4x2 ट्रेंड एटी: 26.32 लाख रूपए 4x2 एमटी: 29.28 लाख रूपए 4x2 एटी: 26.34 लाख रूपए
    2.2 4x2 टाइटेनियम एटी: 30.57 लाख रूपए 4x2 एटी: 31.07 लाख रूपए 4x4 एटी: 28.31 लाख रूपए
    3.2 4x4 टाइटेनियम एटी: 32.81 लाख रूपए 4x4 एमटी: 31.18 लाख रूपए ---
    --- 4x4 एटी: 32.97 लाख रूपए ---

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है