• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया मोटर्स का नया लोगो हुआ लॉन्च

    किया मोटर्स ने अपने नए लोगो को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपना यह लोगो नए ट्रांसफॉर्मेशन की ओर पहले कदम के रूप में पेश किया है। यह परिवर्तन कंपनी की भविष्य की रणनीति 'प्लान एस' के अनुसार किए जाने की संभावना है, जिसे पहली बार 2020 की शुरुआत में घोषित किया गया था।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on जनवरी 06, 2021 20:56 ist
    info icon
    published onJan 06, 2021 19:48 IST
    last updated onJan 06, 2021 20:56 IST
    4.1K Views
    • Write a कमेंट

    कोरियाई कार निर्माता कंपनी किया मोटर्स ने अपने नए लोगो को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपना यह लोगो नए ट्रांसफॉर्मेशन की ओर पहले कदम के रूप में पेश किया है। यह परिवर्तन कंपनी की भविष्य की रणनीति 'प्लान एस' के अनुसार किए जाने की संभावना है, जिसे पहली बार 2020 की शुरुआत में घोषित किया गया था।

    Kia To Launch Purpose Built EV With 500km Range In 2021

    कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की अच्छी खासी रेंज और टेलर्ड मोबिलिटी सोल्यूशंस को तैयार करने की है। बता दें कि इस नए लोगो की सबसे पहली झलक 2019 किया इमेजिन कांसेप्ट कार में देखने को मिली थी। उस दौरान भी लोगो में सभी लेटर्स एक दूसरे से कनेक्टेड नज़र आए थे। कंपनी का कहना है कि नया लोगो हैंडरिटन सिग्नेचर जैसा है। इस नए लोगो के साथ कंपनी ने अपना नया स्लोगन 'मूवमेंट दैट इन्सपायर्स' भी जारी किया है। किया के अपकमिंग लाइनअप में इसे कैसे अप्लाई किया जाएगा इससे जुड़ी जानकारी 15 जनवरी को जारी की जाएगी।

    ‘प्लान एस’ के तहत किया अपने पहले बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल कोडनेम 'सीवी' को 2021 तक लॉन्च करेगी। अनुमान है कि यह इलेक्ट्रिक कार 500 किलोमीटर तक की रेंज तय करने में सक्षम होगी। इसमें फ़ास्ट रिचार्जिंग के लिए किया का नया चार्जिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है। 2020 में कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में 2025 तक 11 बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल को उतारने की भी घोषणा की थी। नीरो एसयूवी की तरह ही इनमें वो कारें शामिल होंगी जिनमें दूसरी पावरट्रेन भी मिलेगी।

    कंपनी के ईवी लाइनअप में 2027 तक कुल सात कारें पेश की जाएंगी। किया की नई इलेक्ट्रिक कार कई सारे सेगमेंट को कवर करेंगी, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि अधिकतर कारें एसयूवीज और क्रॉसओवर होंगी। कंपनी इससे जुड़ी अधिक जानकारी 15 जनवरी के बाद साझा कर सकती है।

    इस लोगो के जरिए कंपनी ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। कंपनी ने सिंक्रोनाइज़्ड डिस्प्ले के लिए करीब 303 पायरोड्रोन्स का इस्तेमाल किया था जिसके जरिए नए लोगो से पर्दा उठाया था।

    यह भी पढ़ें : जनवरी 2021 में लॉन्च और शोकेस होंगी ये कारें,आप भी डालिए एक नजर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है