• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया मोटर्स ने दिखाई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर

    सिंगल चार्ज में यह 250 किमी का सफर तय कर सकती है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On फरवरी 12, 2018 11:29 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2018 11:29 IST
    last updated onFeb 12, 2018 11:29 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Soul EV

    हुंडई के स्वामित्व वाली किया मोटर्स ने इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर सोउल से पर्दा उठाया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह कंपनी की लोकप्रिय पेशकश है।

    Kia Soul EV

    सोउल ईवी में एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जिसे 30किलोवॉट की लिथियम आयन-पोलिमर बैटरी से पावर मिलती है। इसकी पावर 110 पीएस ओर टॉर्क 285 एनएम है। इंजन सिंगल-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो अगले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 145 किमी प्रति घंटा है। ।

    Kia Soul EV

    सोउल इलेक्ट्रिक का डिजायन काफी आकर्षक और दमदार है। आगे की तरफ टाइगर नोज ग्रिल दी गई है, इस में चार्जिंग पोर्ट लगे हैं। ग्रिल के दोनों ओर ड्यूल-बेरल प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ एलईडी क्लस्टर टेललैंप्स दिए गए हैं। बॉडी के चारों ओर क्लेडिंग दी गई है।

    केबिन का डिजायन काफी साफ-सुथरा है। इस में एसी वेंट, ओएलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, हीटेड फ्रंट सीट, 2-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटोमैटिक डिफॉग सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, स्टार्ट-स्टॉप बटन और स्मार्ट की दी गई है।

    Kia Soul EV

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस में छह एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ईबीडी, बीए, ईएससी, वीएसएम, हिल स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकलों के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी सही तरह से विकसित नहीं हुए है। ऐसे में किया सोउल इलेक्ट्रिक को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

    यह भी पढें : किया मोटर्स ने दिखाई एसपी एसयूवी

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    किया सोल पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है