• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑन-रोड परफॉर्मेंस व माइलेज कम्पेरिज़न : किया सेल्टोस Vs महिंद्रा एक्सयूवी300 टर्बो-पेट्रोल

    हमने किया सेल्टोस और महिन्द्रा एक्सयूवी300 टर्बो पेट्रोल का टेस्ट किया है, जिनके नतीजे कुछ इस प्रकार रहा

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 29, 2019 17:29 ist
    info icon
    published onOct 29, 2019 17:29 IST
    last updated onOct 29, 2019 17:29 IST
    519 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने अपनी एक्सयूवी300 को इस साल नए टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। यह एक सब-4 मीटर एसयूवी है। वहीं, किया सेल्टोस एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो टर्बो-पेट्रोल मोटर के साथ आती है। हमने कुछ मोर्चों पर इन दोनों कारों का कंपेरिज़न किया है, क्या रहे इस कंपेरिज़न के नतीजे ये जानेंगे यहां :-

     

    किया सेल्टोस

    महिंद्रा एक्सयूवी 300

    इंजन 

    1.4-लीटर टर्बो

    1.2- लीटर टर्बो

    पावर

    140 पीएस

    110 पीएस

    टॉर्क

    242 एनएम

    200 एनएम 

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी 

    एमिशन 

    बीएस6

    बीएस 4

    दोनों ही कारों में टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। इनमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। किया की सेल्टोस बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेडेड इंजन के साथ आती है। इसमें दिया गया 1.4-लीटर टर्बो इंजन एक्सयूवी300 के मुकाबले ज्यादा टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, महिंद्रा की एसयूवी बीएस4 नॉर्म्स वाले 1.2-लीटर टर्बो इंजन के साथ आती है।

    एक्सीलरेशन टेस्ट  

     

    0-100 किलोमीटर/घंटे

    30-80 किलोमीटर/घंटे (तीसरा गियर)

    40-100 किलोमीटर/घंटे (चौथा गियर )

    सेल्टोस 

    9.36 सेकंड

    6.55 सेकंड

    10.33 सेकंड

    एक्सयूवी 300

    12.39 सेकंड 

    8.65 सेकंड

    14.11 सेकंड

    एक्सीलरेशन टेस्ट में किया की एसयूवी बेहतर परफॉरमेंस देने में सक्षम रही। सभी टेस्ट में एक्सयूवी300 के मुकाबले सेल्टोस काफी आगे रही। 0 किलोमीटर/घंटे से 100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से सेल्टोस महिंद्रा की एक्सयूवी300 की तुलना में 3 सेकंड्स जल्दी पहुंचने में सक्षम रही। वहीं, तीसरे गियर (30 किमी/घंटे-80 किमी/ घंटे) और चौथे गियर (40 किमी/घंटे-100 किमी/ घंटे) में दोनों एसयूवीज में अंतर क्रमशः 2 सेकंड और 4 सेकंड का रहा। 

    ब्रेकिंग टेस्ट

     

    100-0 किलोमीटर/घंटे 

    80-0 किलोमीटर/घंटे 

    सेल्टोस 

    41.3 मीटर

    26.43 मीटर

    एक्सयूवी300

    41.59 मीटर

    25.44 मीटर

    ब्रेकिंग के लिए सेल्टोस और एक्सयूवी300 दोनों ही कारों के चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं। हालांकि, 100 किलोमीटर/घंटे घंटे की रफ्तार पर ब्रेक लगाने पर सेल्टोस बेहतर साबित होती है। वहीं, 80 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से रुकने पर एक्सयूवी300 आगे नज़र आती है। 

    माइलेज टेस्ट 

     

    एआरएआई

    शहर (टेस्ट)

    हाइवे ( टेस्ट)

    सेल्टोस 

    16.1 किलोमीटर/लीटर

    11.51  किलोमीटर/लीटर

    18.03  किलोमीटर/लीटर

    एक्सयूवी300

    17  किलोमीटर/लीटर

    12.16  किलोमीटर/लीटर

    14.25  किलोमीटर/लीटर

    सिटी माइलेज टेस्ट में एक्सयूवी300 ज्यादा दमदार साबित हुई। हालांकि, किया सेल्टोस हाइवे पर बेहतर माइलेज देने में सक्षम रही। ज्यादा क्षमता के इंजन के साथ आने वाली इस एसयूवी ने महिंद्रा एक्सयूवी300 के मुकाबले 4 किलोमीटर/लीटर का ज्यादा माइलेज दिया। माइलेज टेस्ट में दावाकृत आंकड़ों से महिंद्रा की कार काफी पीछे रही। दोनों कारों के ऑन-रोड माइलेज को बेहतर ढंग से कम्पेयर करने के लिए हमने इन्हें सिटी और हाइवे पर तीन अलग-अलग परिस्थितियों में ड्राइव किया, जिनके नतीजे इस प्रकार रहे :-

     

    50% शहर, 50% हाइवे

    75% शहर, 25% हाइवे

    25% शहर, 75% हाइवे

    सेल्टोस

    14.05  किलोमीटर/लीटर

    12.65  किलोमीटर/लीटर

    15.79  किलोमीटर/लीटर

    एक्सयूवी300

    13.12 किलोमीटर/लीटर 

    12.62  किलोमीटर/लीटर

    13.66  किलोमीटर/लीटर

    हाइवे पर लिए गए माइलेज टेस्ट में एक्सयूवी300 की तुलना में किया की कॉम्पैक्ट एसयूवी काफी आगे रही। वहीं, सिटी राइड में दोनों ही कारों के परिणाम काफी हद तक मिलते-जुलते नज़र आए। परफॉर्मेंस के मामले में सेल्टोस को चुनना एक बेहतर विकल्प है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    p
    pavan karkera
    Oct 27, 2019, 10:07:53 PM

    Exterior design is so Beautiful.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      I
      imran
      Oct 26, 2019, 4:16:40 PM

      1.5 liter petrol real world mileage

        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है