• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ मोटर ने अनंतपुर प्लांट में बढ़ाया कारों का प्रोडक्शन, तीसरी शिफ्ट हुई शुरू

    किआ मोटर इंडिया ने कहा है कि वह अपने अनंतपुर प्लांट में आज से तीसरी शिफ्ट शुरू कर रही है। भारत में किया कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ऐसे में तीसरी शिफ्ट शुरू करने पर कंपनी को साल भर में 3 लाख यूनिट्स तैयार करने में मदद मिलेगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 28, 2022 17:57 ist
    info icon
    published onFeb 28, 2022 17:57 IST
    last updated onFeb 28, 2022 17:57 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    किआ मोटर इंडिया ने कहा है कि वह अपने अनंतपुर प्लांट में आज से तीसरी शिफ्ट शुरू कर रही है। भारत में किया कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ऐसे में तीसरी शिफ्ट शुरू करने पर कंपनी को साल भर में 3 लाख यूनिट्स तैयार करने में मदद मिलेगी।

    किया इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ताए-जिन पार्क ने कहा कि “हम अपने अनंतपुर प्लांट में तीसरी शिफ्ट की शुरुआत करते हुए बेहद खुश हैं। हमने किया कारों पर वेटिंग पीरियड को कम करने और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारों की डिमांड को पूरा करने के लिए ज्यादा वर्कर्स को काम पर  रखा है। ग्लोबल लेवल पर भारत किया के लिए एक स्ट्रेटेजिक मार्केट है और हमारी सभी कारों को यहां जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। एक प्रतिबद्ध कार निर्माता के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने ग्राहकों के लिए कारों की जल्दी से जल्दी डिलीवरी करवाएं और तीसरे शिफ्ट की शुरुआत यह जरूर सुनिश्चित करेगी।”

    हाल ही में किया इंडिया के अनंतपुर प्लांट से 5 लाख से ज्यादा कारों को डीलरशिप पर पहुंचाया गया था जिनमें 4 लाख डोमेस्टिक सेल्स और 1 लाख एक्सपोर्ट शामिल थे। कंपनी ने सेल्टोस की शिपिंग 2019 में शुरू की थी और अब तक किआ मोटर मिडल ईस्ट, अफ्रीका, सेंट्रल एन्ड साउथ अमेरिका, मेक्सिको और एशिया पैसिफ़िक के 91 से ज्यादा देशों में कारों को एक्सपोर्ट कर चुकी है और 2021 की नंबर 1 यूवी एक्सपोर्टर कंपनी भी बन गई।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है