• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप लाई ग्रैंड चेरोकी का पेट्रोल वेरिएंट, कीमत 75.15 लाख रूपए

    इस में 3.6 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन लगा है

    रौनक
    रौनक
    published on जुलाई 19, 2017 18:39 ist
    info icon
    published onJul 19, 2017 18:39 IST
    last updated onJul 19, 2017 18:39 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    2017 Jeep Grand Cherokee

    जीप ने ग्रैंड चेरोकी का नया पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च किया है, पहले इसके परफॉर्मेंस वर्जन एसआरटी में ही पेट्रोल इंजन मिलता था, अब ग्रैंड चेरोकी सम्मिट में भी पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा, इसकी कीमत 75.15 लाख रूपए है।

    ग्रैंड चेरोकी सम्मिट पेट्रोल में रैंग्लर अनलिमिटेड वाला 3.6 लीटर का वी6 इंजन लगा है, इसकी पावर 289.6 पीएस और टॉर्क 347 एनएम है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है।

    2017 Jeep Grand Cherokee SRT

    ये खासियतें समाई हैं ग्रैंड चेरोकी सम्मिट पेट्रोल में

    • नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, पडल शिफ्टर्स के साथ दिया गया है।
    • जीप की 75वीं एनिवर्सरी वाले डिजायन के साथ ग्रिल स्लॉट पर एल्यूमिनियम स्ट्रिप्स दी गई है।
    • 20 इंच के टेक्निकल ग्रे फिनिशिंग वाले व्हील दिए गए हैं।
    • एलईडी फॉग लैंप्स को स्टैंडर्ड रखा गया है।
    • नए एयर सस्पेंशन को अब सम्मिट के पेट्रोल और डीज़ल दोनों वर्जन में स्टैंडर्ड रखा गया है।
    • दो नए कलर वेलवेट रेड और डायमंड ब्लैक क्रिस्टल शामिल किए गए हैं।
    • इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग (ईपीएस) दिया गया है।
    • एनवीएच लेवल में सुधार किया गया है।
    • पार्कसेंस रियर पार्क असिस्ट सिस्टम के साथ अब स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन शामिल किया गया है।

    2017 Jeep Grand Cherokee

    नए वेरिएंट को लॉन्च करने के साथ ही जीप ने अपने मौजूदा मॉडलों की कीमतों में भी बदलाव किया है, यह बदलाव जीएसटी को ध्यान में रखकर किया गया है। आइए जानते हैं जीएसटी के बाद दिल्ली में कितने बदले हैं जीप मॉडलों के दाम...

    मॉडल जीएसटी से पहले की कीमत जीएसटी के बाद की कीमत अंतर
    रैंग्लर अनलिमिटेड पेट्रोल 56 लाख रूपए 56 लाख रूपए ---
    रैंग्लर अनलिमिटेड डीज़ल 71.59 लाख रूपए 64.45 लाख रूपए 7.14 लाख रूपए
    ग्रैंड चेरोकी सम्मिट पेट्रोल --- 75.15 लाख रूपए ---
    ग्रैंड चेरोकी सम्मिट डीज़ल 1.03 करोड़ रूपए 85.15 लाख रूपए 17.85 लाख रूपए
    ग्रैंड चेरोकी लिमिटेड डीज़ल 93.64 लाख रूपए 75.15 लाख रूपए 18.49 लाख रूपए
    ग्रैंड चेरोकी एसआरटी 1.12 करोड़ रूपए 1.07 करोड़ रूपए 5 लाख रूपए

    यह भी पढें : क्या खासियतें समाई हैं जीप कंपास में, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जीप ग्रैंड चेरोकी 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है