• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप कंपास ट्रेलहॉक की ऑफिशियल बुकिंग नहीं हुई शुरू

    आफिशियल बुकिंग कुछ महीनों बाद शुरू होगी

    रौनक
    रौनक
    Published On मार्च 29, 2018 12:46 ist
    info icon
    published onMar 20, 2018 18:18 IST
    last updated onMar 29, 2018 12:46 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Compass Trailhawk

    अमेरिकन एसयूवी मेकर जीप जल्द ही भारत में कंपास का एक्सट्रीम वेरिएंट ट्रेलहॉक पेश करने वाली है। भारतीय ग्राहकों में इस कार के प्रति काफी रूझान दिखाई दे रहा है। ऑटो सेक्टर में यहां तक चर्चाएं हो रही हैं कि ट्रेलहॉक की बुकिंग शुरू हो गई है। इस बात की हमने जांच-पड़ताल की है और मालूम चला है कि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी बुकिंग शुरू नहीं की है।

    Jeep Compass

    भारत कब आएगी जीप कंपास ट्रेलहॉक ?

    जीप कंपास ट्रेलहॉक को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। जीप कंपास ट्रेलहॉक का प्रोडक्शन सितंबर-अक्टूबर 2017 में शुरू हुआ था, इसे एफसीए के रंजनगांव स्थित प्लांट में तैयार किया जा रहा है। यहां बनी कंपास ट्रेलहॉक को कंपनी आस्ट्रेलिया और जापान में भेज रही है।

    Jeep Compass Trailhawk

    कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसे कंपास की पहली एनिवर्सरी पर लॉन्च किया जा सकता है। जीप कंपास को 31 जुलाई 2017 को लॉन्च किया गया था, यानी पहली एनिवर्सरी में अभी करीब चार महीने बचे हैं।

    कीमत और फीचर

    जीप कंपास ट्रेलहॉक के बंपर में बदलाव नज़र आएगा। इसका बंपर रेग्यूलर मॉडल से ऊंचा होगा। इस में एडवांस ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम आएगा, जिससे इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमता रेग्यूलर कंपास से भी ज्यादा बेहतर होगी। इस में जीप का सिलेक्ट टरेन सिस्टम आएगा। कंपास ट्रेलहॉक में रेग्यूलर मॉडल वाले ऑटो, स्नो, सेंड और मड मोड के अलावा रॉक मोड भी मिलेगा। इसकी फीचर लिस्ट में हिल डिसेंट कंट्रोल को शामिल किया गया है। इस में सनरूफ भी दिया जा सकता है। भारत में उपलब्ध रेग्यूलर कंपास में सनरूफ का अभाव है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपास ट्रेलहॉक में 8.4 इंच यूकनेक्ट टचस्क्रीन सिस्टम भी दिया जा सकता है।

    Jeep Compass Trailhawk

    रेग्यूलर जीप कंपास के टॉप वेरिएंट की कीमत 21.91 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपास ट्रेलहॉक की कीमत 24 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    यह भी पढें : क्या खासियतें समाई हैं जीप कंपास ट्रेलहॉक में, जानिये यहां...

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जीप कंपास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है