• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप कंपास फेसलिफ्ट का टीजर हुआ जारी,7 जनवरी को शोकेस किया जाएगा इस एसयूवी का ये अपडेटेड मॉडल

    जीप ने नई कंपास का आधिकारिक तौर पर टीजर जारी कर दिया है और इसकी कुछ फोटोज़ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें क्या कुछ अपडेट किया गया है। बता दें कि 7 जनवरी को नई कंपास को शोकेस किया जाएगा। 

    भानु
    भानु
    published on दिसंबर 28, 2020 22:23 ist
    info icon
    published onDec 28, 2020 22:23 IST
    last updated onDec 28, 2020 22:23 IST
    6.5K Views
    • Write a कमेंट

    • 2020 की शुरूआत में चीन में शोकेस किया गया था कंपास फेसलिफ्ट को
    • अब इसके इंडियन वर्जन का टीजर किया गया है जारी
    • नए डेशबोर्ड डिजाइन के साथ अपडेटेड केबिन मिलेगा इसमें
    • 360 डिग्री कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट 
    • मौजूदा मॉडल वाले ही मिल सकते हैं इंजन ऑप्शंस

    जीप कंपास का फेसलिफ्ट अवतार चीन में तो शोकेस हो चुका है और अब जल्द ही इसके इंडियन वर्जन से भी पर्दा उठेगा।

    जीप कंपास फेसलिफ्ट के चाइनीज वर्जन में फ्रंट पार्ट पर पतले हेडलैंप्स दिए गए हैं मगर इसकी लेटेस्ट टीजर इमेज पर गौर करें तो इसके इंडियन वर्जन में अलग सा लाइटिंग सेटअप नजर आएगा। इसमें मल्टी रिफ्लेक्टर यूनिट्स के बजाए एलईडी प्रोजेक्टर नजर आएंगे। इसके अलावा इसमें सेवन स्लैट ग्रिल के पीछे मैश ​पैटर्न दिया जाएगा जिसमें शायद ग्रिल के अंदर कैमरा भी दिया जा सकता है। 

    Jeep Compass China Grille

    कॉस्मैटिक अपडेट के रूप में कंपास फेसलिफ्ट में नई डिजाइन के टेललैंप्स दिए जा सकते हैं। इस एसयूवी के अपडेटेड इंडियन मॉडल के इंटीरियर के बारे में तो कोई जानकारी नहीं दी गई है मगर इसके चाइनीज वर्जन में 10.1 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ नए डिजाइन का डैशबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा नई कंपास में वायरलैस चार्जिंग पैड के साथ 10.25 इंच डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। 

    Jeep Compass China Interior

    भारत आने वाली फेसलिफ्ट जीप कंपास (Facelift Jeep Compass) में मौजूदा मॉडल वाले ही 2.0 लीटर डीजल इंजन और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस दी जा सकती है।  वर्तमान में 2.0 लीटर डीजल इंजन 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।इस इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इस इंजन के साथ इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी मिलता है।  वहीं इसका 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 163पीएस/250एनएम का आउटपुट जनरेट करने में सक्षम है जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। 

    Jeep Compass: Old vs New

    वर्तमान में जीप कंपास की प्राइस (Jeep Compass Price) 16.49 लाख से 24.99 लाख रुपये के बीच है।इसके फेसलिफ्ट मॉडल की प्राइस थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है।   फेसलिफ्ट जीप कंपास का कंपेरिजन पहले की तरह टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर, हुंडई ट्यूसॉन और स्कोडा ऑक्टाविया से रहेगा। वहीं प्राइसिंग के मोर्चे पर ये कार महिंद्रा एक्सयूवी500 को भी टक्कर देती है। 2021 जीप कंपास को फरवरी 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है और इसे शोकेस किए जाने के बाद इसकी बुकिंग भी शुरू की जा सकती है। 

    यह भी पढ़ेंःअब जीप की डीलरशिप पर उपलब्ध होगी सेकंड हैंड कंपास,भारत में कंपनी ने शुरू किया यूज्ड कार बिजनेस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है