• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर एक्सई, एक्सएफ और एफ-पेस में मिलेगा नया पेट्रोल इंजन

    माइलेज और परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है नया 2.0 लीटर इंजन

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 30, 2017 12:44 ist
    info icon
    published onJun 30, 2017 12:44 IST
    last updated onJun 30, 2017 12:44 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    माइलेज और परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए जगुआर ने 2.0 लीटर नया पेट्रोल इंजन तैयार किया है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह इंजन सबसे पहले जगुआर एफ-टायप में मिलेगा, बाद में इसे एक्सई, एक्सएफ और एफ-पेस में भी शामिल किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जगुआर जल्द ही इस इंजन को भारतीय मॉडलों में भी दे सकती है।

     

    जगुआर द्वारा तैयार किया गया नया 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन, 300 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। एक्सई में यह इंजन 100 की रफ्तार पाने में 5.5 सेकंड का समय लेगा, इस में 14.49 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा, यानी 6.9 लीटर फ्यूल में आप 100 किमी का सफर तय कर सकेंगे।

    एक्सएफ में यह इंजन 100 की रफ्तार पाने में 5.6 सेकंड का समय लेगा, इस में 13.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा, यानी 7.2 लीटर फ्यूल में आप 100 किमी का सफर कर पायेंगे। एफ-पेस एसयूवी में यह इंजन 100 की रफ्तार पाने में 6.0 सेकंड का समय लेगा, इस में 12.98 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा, यानी 7.7 लीटर फ्यूल में आप 100 किमी का सफर तय कर पायेंगे।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है