इसुज़ु डी-मैक्स वी-क्रॉस फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 14.26 लाख रूपए
फेसलिफ्ट डी-मैक्स वी-क्रॉस दो वेरिएंट स्टैंडर्ड और हाई में उपलब्ध है
- Write a कमेंट

इसुज़ु ने अपने लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक डी-मैक्स वी-क्रॉस के फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च कर दिया है। यह दो वेरिएंट स्टैंडर्ड और हाई में उपलब्ध है, इनकी कीमत क्रमशः 14.26 लाख रूपए और 15.76 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, चेन्नई) है। इसका मुकाबला टाटा जेनन एक्सटी और महिन्द्रा स्कॉर्पियो गेटअवे से होगा।

अपडेट डी-मैक्स वी-क्रॉस कुल छह कलर ऑर्चिड ब्राउन, कॉस्मिक ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर, ओब्सीडियन ग्रे, स्प्लेश व्हाइट और रूबि रेड में उपलब्ध है। अपडेट डी-मैक्स वी-क्रॉस के केबिन को नया डिजायन दिया गया है। स्टैंडर्ड वेरिएंट के केबिन में 2डीन टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो रियर व्यू कैमरा के आउटपुट भी दिखाता है। हाई वेरिंट में कुछ अतिरिक्त फीचर दिए हैं। इस में इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, एलईडी टेललैंप्स, ऑटो क्रूज़ कंट्रोल, 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, स्पोर्टी ब्लैक लैदर सीट अपहोल्स्ट्री और पीछे की तरफ क्रोम फिनिशिंग वाला बंपर दिया गया है।

इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस में मौजूदा मॉडल वाला 2.5 लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 134 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है।














