इंडियन ऑयल ने एक्सपी100 नाम से लॉन्च किया 100 ऑक्टेन पेट्रोल, जानिए इसकी खासियत
ये ज्यादातर परफॉर्मेस बेस्ड स्पोर्ट्स कारों को काफी तरीके के फायदे पहुंचाता है। उदाहरण के तौर पर इस तरह का फ्यूल पोर्श, बीएमडब्ल्यू एम, मर्सिडीज एएमजी जैसी कारों के लिए ही बना है।
- Write a कमेंट

- दिल्ली में एक्सपी100 की प्राइस 160 रुपये प्रति लीटर, नॉर्मल पेट्रोल से दोगुना रखी गई है कीमत
- रेगुलर पेट्रोल की रेटिंग है 91 ऑक्टेन और मास मार्केट कारों में आता है काम
- नया 100 ऑक्टेन पेट्रोल स्पोर्टी इंजन वाली महंगी कारों में आएगा काम
- इससे एक्सलरेशन, इंजन की लाइफ, यहां तक की एमिशन होंगे बेहतर
- भारत के 10 शहरों में उपलब्ध है ये इंडियन ऑयल का प्रोडक्ट, 5 अन्य शहरों में भी जल्द होगा उपलब्ध
मास मार्केट कार ओनर्स के बीच फ्यूल की ऑक्टेन रेटिंग उतनी ज्यादा महत्व नहीं रखती है, मगर ये बात उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है जिनके पास हाई परफॉर्मेंस कार होती है जो आमतौर पर लग्जरी सेगमेंट से ताल्लुक रखते हैं। इंडियन ऑयल ने एक्सपी100 के नाम से भारत में प्रीमियम ग्रेडिंग वाला 100 ऑक्टेन पेट्रोल लॉन्च किया है।
वैसे तो हाई ऑक्टेन रेटिंग वाला फ्यूल काफी मॉडल्स के बिल्कुल काम का नहीं है, मगर इंडियन ऑयल ने 100 ऑक्टेन पेट्रोल को मथुरा स्थित रिफाइनरी में ही तैयार किया है जिसमें कंपनी की ऑक्टामैक्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। लग्जरी या स्पोर्ट्स कारों के लिए तैयार किया गया ये फ्यूल काफी महंगा भी है। दिल्ली में 100 ऑक्टेन पेट्रोल की प्राइस 160 रुपये प्रति लीटर रखी गई है जो कि नॉर्मल पेट्रोल की रेट के मुकाबले दोगुनी है।
यह भी पढ़ें: निसान मैग्नाइट एसयूवी कार हुई लॉन्च, कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू

भारत में रेगुलर पेट्रोल की रेटिंग 91 ऑक्टेन है जो कि काफी सारे मॉडल्स में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, ज्यादा रेटिंग वाला ऑक्टेन पेट्रोल परफॉर्मेंस इंजन वाली गाड़ियों का एक्सलरेशन इंप्रूव करता है और उसकी लाइफ भी बढ़ाता है। ये प्रीमियम ग्रेडिंग वाला पेट्रोल काफी सारे विकसित देशों में मंहगे व्हीकल्स में इस्तेमाल किया जाता है।
यह भी पढ़ें: टाटा की नई पहल: अब ग्राहकों को इस तरह मिलेंगी वायरस फ्री कारें
इंडियन ऑयल का देश के 15 शहरों में नया एक्सपी100 पेट्रोल उपलब्ध कराने का इरादा है। ये दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, आगरा, जयपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद जैसे शहरों के कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंप्स पर पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। जल्द ही ये चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और भुवनेश्वर जैसे शहरों में भी उपलब्ध होगा। इन शहरों को उनकी डेमाग्राफिक कंडीशन और महंगी कारों की उपलब्धता के मोर्चे पर चुना गया है।
यह भी पढ़ें: नई महिंद्रा थार को खरीदना हुआ महंगा, 30 नवंबर तक बुक करा चुके ग्राहकों को पुरानी कीमत पर मिलेगी ये कार














