• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो एक्ससी40 से उठा पर्दा

    बीएमडब्ल्यू एक्स1, मर्सिडीज़-बेंज जीएलए और ऑडी क्यू3 को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On सितंबर 22, 2017 13:36 ist
    info icon
    published onSep 22, 2017 13:36 IST
    last updated onSep 22, 2017 13:36 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Volvo XC40

    वोल्वो ने इटली में आयोजित एक इवेंट के दौरान एंट्री-लेवल प्रीमियम एसयूवी एक्ससी40 से पर्दा उठाया है। भारत में इसे अगले साल पेश किया जाएगा। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1, मर्सिडीज़-बेंज जीएलए और ऑडी क्यू3 से होगा।

    Volvo 40.1 concept

    एक्ससी40 कंपनी का पहला मॉडल होगा, जिसे वोल्वो के नए कॉम्पैक्ट मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (सीएमए) प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में मिलेगी। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इसका हाइब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक वर्जन भी उतारा जाएगा।

    Volvo XC40

      पेट्रोल डीज़ल
    इंजन क्षमता 2.0 लीटर टर्बो टी5 2.0 लीटर टी4
    पावर 250 पीएस 190 पीएस
    टॉर्क 350 एनएम 400 एनएम
    गियरबॉक्स 8-स्पीड ऑटोमैटिक 8-स्पीड ऑटोमैटिक
    ड्राइव ऑल-व्हील-ड्राइव ऑल-व्हील-ड्राइव

    Volvo XC40

    एक्ससी40 का डिजायन वोल्वो की नई एक्ससी60 और एक्ससी90 से मिलता-जुलता है। इसका बोनट नीचे की तरफ झुका हुआ है, जो इसे स्टाइलिश बनाता है। आज के ट्रैंड को ध्यान में रखते हुए इस में भी कॉन्ट्रास्टिंग रूफ दी गई है।

    Volvo XC40

    आगे की तरफ वोल्वो कारों की पहचान रही थोर की हमर वाली एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें दी गई हैं।

    Volvo XC40

    वोल्वो एक्ससी40 में पीछे की तरफ क्लासिक वर्टिकल लैंप्स दिए गए हैं, इस वजह से यह पीछे से ज्यादा चौड़ी नज़र आती है।

    Volvo XC40

    केबिन में एक्ससी से मिलता-जुलता 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 9 इंच टचस्क्रीन यूनिट दी गई है।

    Volvo XC40

    आगे वाले दरवाजे पर डोर पॉकेट दी गई है, इस में लेपटॉप या दूसरा सामान रखा जा सकता है। स्पीकर्स को डैशबोर्ड पर पोजिशन किया गया है।

    Volvo XC40

    एक्ससी40 का प्रोडक्शन नवंबर महीने में शुरू होगा, इसे वोल्वो के बेल्जियम स्थित प्लांट में तैयार किया जाएगा। भारतीय बाजार में इसे अगले साल उतारा जाएगा, यहां इसे इंपोर्ट करके बेचा जा सकता है।

    Volvo XC40

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    वोल्वो एक्ससी40 2018-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है