• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बैंकाॅक मोटर शो में नजर आई 2016 होंडा अकाॅर्ड

    होंडा ने बैंकाॅक मोटर शो में 2016-अकाॅर्ड को पेश किया है। यह कार थाइलैंड मार्केट में फरवरी में पहले ही लाॅन्च हो चुकी है। होंडा अकाॅर्ड के 2.0ई वेरिएंट की कीमत 1.385 टीएचबी मिलियन (करीब 26 लाख रूपए), जबकि टाॅप वेरिएंट 2.4ईएल की कीमत 1.635 टीएचबी मिलियन (करीब 31 लाख रूपए) है।

    नबील
    नबील
    published on मार्च 30, 2016 17:51 ist
    info icon
    published onMar 30, 2016 17:51 IST
    last updated onMar 30, 2016 17:51 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    बात करें अकाॅर्ड फेसलिफ्ट में दिए गए फीचर्स की तो इसमें नई क्रोम फिनिश ग्रिल और बीच में कंपनी का बैंचमार्क दिया गया है। ग्रिल के दोनों ओर एलईडी हैडलैंप्स, स्लिक हॉरिजॉन्टल फोग लैंप्स और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी गई है, जो कार को अग्रेसिव लुक देते हैं। पीछे की तरफ एलईडी टेल लैंप्स देखने को मिलेंगे।

    फीचर्स में इंजन रिमोट स्टार्ट, वाई-फाई होटस्पोट, 7.7 इंच टचस्क्रीन के साथ एप्पल कारप्ले और ‘होंडा सैंसिंग’ सेफ्टी टेकनोलाॅजी जैसे फंक्शन को शामिल किया गया है।

    थाइलैंड में होंडा अकाॅर्ड को एक हाईब्रिड और दो पेट्रोल इंजन में उतारा गया है। पेट्रोल वर्जन की बिक्री शुरू हो चुकी है, जबकि हाईब्रिड वर्जन की सेल्स शुरू नहीं हुई है। कम पावरफुल वर्जन में 4-सिलेन्डर वाला 2.0 लीटर एसओएचसी आई-वीटेक इंजन दिया गया है, जो 150बीएचपी की पावर और 190एनएम का टाॅर्क जनरेट करता है। वहीं, पावरफुल वर्जन में 4-सिलेन्डर 2.4 लीटर आई-वीटेक इंजन दिया गया है, जो 170बीएचपी की ताकत और 225एनएम का टाॅर्क देता है। दोनों ही इंजन पावर और ड्राइविंग के मामले में बेहतर है।

    भारत में अकाॅर्ड फेसलिफ्ट का बेसब्री से इंतजार है। यहां अकाॅर्ड का मुकाबला नई स्कोर्डा सुपर्ब से होगा। स्कोडा सुपर्ब में 1798सीसी टर्बोचार्जड पेट्रोल और 1968सीसी टर्बोचार्जड डीज़ल इंजन दिया गया है, जो क्रमशः 177बीएचपी और 174.5बीएचपी की पावर जनरेट करते हैं। ये दोनों इंजन अकाॅर्ड के 2.4 लीटर वेरिएंट से कम पावरफुल है। होंडा अकाॅर्ड के टाॅप वेरिंएट की कीमत 31 लाख रूपए के आसपास होगी।

    यह भी पढ़ें : होंडा ने अकॉर्ड फेसलिफ्ट से उठाया पर्दा

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है